फरीदाबाद में दर्दनाक हादसा: आशियाना फ्लैट के पास पानी से भरे गड्ढे में गिरा 9 साल का मासूम, चल रहा इलाज
फरीदाबाद के सेक्टर-65 में आशियाना फ्लैट के पास पानी से भरे गड्ढे में गिरे 9 साल के बच्चे को बचा लिया गया है।

इसी गड्ढे में डूबा था बच्चा।
HighLights
फरीदाबाद के सेक्टर-65 में 9 साल का बच्चा गड्ढे में गिरा।
पानी से भरे गड्ढे से बच्चे को समय रहते निकाला गया।
बच्चे का अस्पताल में इलाज चल रहा, प्रशासन पर सवाल।
जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। फरीदाबाद सेक्टर-65 में शुक्रवार सुबह एक सनसनीखेज वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। दरअसल आशियाना फ्लैट के पास बारिश के पानी से भरे गड्ढे में एक 9 साल का बच्चा डूब गया। हालांकि उसे समय रहते निकाल लिया गया और अब उसका इलाज चल रहा है।
इस घटना ने प्रशासन पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस के मुताबिक, बच्चा शुक्रवार सुबह स्कूल जाने के लिए घर से निकला था। वह स्कूल पहुंचा भी लेकिन पूरे समय वहां नहीं रहा।
बच्चा बीच में ही स्कूल से निकलकर बाहर आ गया था। इस दौरान वह पानी के गड्ढे में डूब गया, हालांकि समय रहते ही उसे निकाल लिया गया और अब पास के अस्पताल में उसका इलाज जारी है।
यह भी पढ़ें- गाजियाबाद के ढबारसी गांव में बारिश के बाद नाला ओवरफ्लो, 7 साल के बच्चे की डूबने से मौत
यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में गली में भरे पानी में फिसला पैर, 3 साल की बच्ची की डूबकर मौत; गुस्साए लोगों ने एनएच-9 पर लगाया जाम
यह भी पढ़ें- पार्क में भरा पानी बन गया काल, इंदिरापुरम में ट्रांसफार्मर के करंट की चपेट में आने से चौकीदार की मौत
