विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाजियाबाद के ढबारसी गांव में बारिश के बाद नाला ओवरफ्लो, 7 साल के बच्चे की डूबने से मौत

Published: Fri, 10 Jul 2026 03:24 AM (IST)

गाजियाबाद के ढबारसी गांव में बारिश के कारण नाला ओवरफ्लो होने से सात वर्षीय बच्चा शाद उसमें डूब गया। 20 ...और पढ़ें

ढबारसी गांव में वर्षा में नाले के ओवरफ्लो होने से एक सात साल के बच्चे की मौत।

ढबारसी गांव में वर्षा में नाले के ओवरफ्लो होने से एक सात साल के बच्चे की मौत।

HighLights

  1. गाजियाबाद के ढबारसी गांव में नाले में डूबा बच्चा।

  2. बारिश के कारण नाला ओवरफ्लो होने से हादसा हुआ।

  3. ग्रामीणों ने नाले की सफाई न होने की शिकायत की।

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। मसूरी थाना क्षेत्र के ढबारसी गांव में वर्षा में नाले का पानी इतना ओवरफ्लो हो गया कि वह सात वर्षीय बच्चे को दिखाई नहीं दिया। बच्चा नाले में डूब गया। 20 मिनट बाद उसे नाले से बाहर निकाला गया। बच्चे को स्वजन अस्पताल ले गया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ढ़बारसी गांव निवासी शादाब के दो बच्चे हैं। शादाब मजदूरी करते हैं। उनके घर के पीछे से नाला गुजर रहा है। बुधवार को हुई वर्षा के चलते यह नाला ओवरफ्लाे गया। नाले का पानी आसपास के एरिया में भर गया। दोपहर के समय वर्षा बंद होने के बाद शादाब का सात वर्षीय बेटा शाद घर के बाहर खेलने के लिए गया था। वहां और भी बच्चे खेल रहे थे।

पानी ओवरफ्लो होने के कारण उसे नाला दिखाई नहीं दिया। जिस वजह से वह नाले में गिर गया। वहां मौजूद अन्य बच्चों ने शोर मचाया। इसके बाद ग्रामीणों ने नाले में बच्चे की तलाश की। 20 मिनट बाद बच्चा नाले में मिल गया। बच्चे को रामा अस्पताल में ले जाया गया। डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद देर शाम को बच्चे को सुपुर्द ए खाक कर दिया गया।

नहीं हुई थी नाले की सफाई

ग्रामीणों ने बताया कि नाले की सफाई नहीं हुई है। नाले में कचरा भरा है। जबकि ग्रामीणों ने मानसून से पहले गांव के सभी नालों की सफाई की मांग की थी। कचरा व सिल्ट भरा होने से पानी का प्रवाह नहीं हो रहा है। गांव की सड़कों पर भी नाले का पानी भर जाता है। बुधवार को नाला ओवरफ्लो होने के बाद बच्चे की जान चली गई। हालांकि बुधवार शाम तक नाले का पानी कम हो गया।

यह भी पढ़ें- इंदिरापुरम में सीएम ग्रिड निर्माण से जलभराव, स्कूल बसों समेत 12 वाहन धंसे; लोगों का जीवन अस्त व्यस्त