विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पार्क में भरा पानी बन गया काल, इंदिरापुरम में ट्रांसफार्मर के करंट की चपेट में आने से चौकीदार की मौत

Published: Thu, 09 Jul 2026 06:29 PM (IST)Updated: Thu, 09 Jul 2026 07:05 PM (IST)

गाजियाबाद के इंदिरापुरम में बारिश के कारण पानी भरे पार्क में लगे ट्रांसफार्मर में करंट उतरने से एक चौकीदार की मौत हो गई।

ट्रांसफार्मर में उतरा करंट, चौकीदार की मौत। जागरण

ट्रांसफार्मर में उतरा करंट, चौकीदार की मौत। जागरण

HighLights

  1. इंदिरापुरम के पार्क में ट्रांसफार्मर से करंट लगने से मौत।

  2. बारिश के कारण पार्क में पानी भरने से हुआ हादसा।

  3. मृतक चौकीदार बबलू उर्फ नरेंद्र काछी मध्यप्रदेश का था।

जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। गाजियाबाद में गुरुवार की बारिश कहर बनकर बरसी। बारिश के चलते जिले में जहां एक छोटी बच्ची की मौत हो गई। वहीं इंदिरापुरम के एक पार्क में पानी भरा होने के चलते ट्रांसफार्मर में करंट उतरने से चौकीदार की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के ज्ञानखंड स्थित एक पार्क में लगे हुए ट्रांसफार्मर में करंट उतरने से एक साेसायटी के चौकीदार की मौत हो गई।

मृतक मध्यप्रदेश के छतरपुर अंजनौर निवासी बबलू उर्फ नरेंद्र काछी 24 वर्ष था। वह सोसायटी में काम निपटाने के बाद पार्क में अपने एक साथी के साथ गया था।

सोसायटी निवासी एक व्यक्ति ने उसे नीचे गिरा हुआ देखकर पहले बिजली की लाइन कटवाई और फिर अस्पताल ले गए। अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में घर में घुसा बारिश का पानी, 3 साल की मासूम की डूबने से मौत; एनएच-24 पर परिजनों ने लगाया जाम

यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में 15 फीट धंसी सड़क, टाटा पंच और स्कूटी समाई