विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Share Market Open: मजबूत वैश्विक संकेतों के बीच बढ़त के साथ खुला बाजार, निफ्टी 19300 के ऊपर

By Abhinav ShalyaEdited By: Abhinav Shalya
Published: Mon, 28 Aug 2023 10:48 AM (IST)

Share Market Open भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत आज तेजी के साथ हुई है। खबर लिखे जाने तक बीएसई सेंसेक्स ...और पढ़ें

शेयर मार्केट आज तेजी के साथ खुला है।
शेयर मार्केट आज तेजी के साथ खुला है।

नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। Share Market Today, 28 August, 2023: भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत सोमवार को तेजी के रुझान के साथ हुई। बाजार के मुख्य सूचकांक बढ़त के साथ काम कर रहे हैं। खबर लिखे जाने तक बीएसई सेंसेक्स 177.63 अंक की बढ़त के साथ 65,064.14 अंक और निफ्टी 62.2 अंक की बढ़त के साथ 19,328 अंक पर था।

एनएसई पर आज बढ़ने वाली शेयरों की संख्या अधिक है। ऑटो, आईटी, फार्मा, रियल्टी, मीडिया, एनर्जी, इन्फ्रा और ऑटो इंडेक्स हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं। आईटी और एफएमसीजी इंडेक्स में दबाव के साथ कारोबार हो रहा है।

कौन-से शेयर टॉप गेनर्स और लूजर्स?

सेंसेक्स पैक में एमएंडएम, पावर ग्रिड, सन फार्मा, एलएंडटी, मारुति सुजुकी, टाटा स्टील, अल्ट्राटेक, आईटीसी, एचडीएफसी बैंक, टाटा मोटर्स, एनटीपीसी, इंडसइंड बैंक, एसबीआई और रिलायंस के शेयर बढ़ने वाले शेयरों में हैं।

एचसीएल टेक, एचयूएल, बजाज फाइनेंस, भारती एयरटेल, टेक महिंद्रा, एशियन पेंट्स, टीसीएस, टाइटन, नेस्ले,आईसीआईसीआई बैंक, इन्फोसिस, विप्रो और बजाज फिनसर्व में दबाव के साथ कारोबार हो रहा है।

वैश्विक बाजारों का हाल

वैश्विक बाजारों में तेजी का रुझान बना हुआ है। टोक्यो,शंघाई,हांगकांग और सियोल के बाजारों में हरे निशान में कारोबार हो रहा है। अमेरिका के बाजार शुक्रवार के सत्र में हरे निशान में आधा प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुए थे। कच्चे तेल का बेंचमार्क ब्रेंट

क्रूड हल्की गिरावट के साथ 83.90 डॉलर प्रति बैरल पर है। विदेशी निवेशकों की ओर से शुक्रवार को 4,638.21 करोड़ रुपये की बिकवाली की गई थी।

शुक्रवार गिरावट के साथ बंद हुआ था बाजार 

बीएसई बेंचमार्क सेंसेक्स शुक्रवार को 365.83 अंक या 0.56 प्रतिशत की गिरावट के साथ 64,886.51 पर और निफ्टी 120.90 अंक या 0.62 फीसदी की गिरावट के साथ 19,265.80 पर बंद हुआ था।