विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Share Market Close: बुधवार को निचले स्तर से उठा शेयर बाजार, सेंसेक्स 200 और निफ्टी 70 अंक चढ़ा

By Priyanka KumariEdited By: Priyanka Kumari
Published: Wed, 10 Jan 2024 03:41 PM (IST)

Share Market Todayआज सुबह शेयर बाजार सीमित दायरे में कारोबार कर रहा था लेकिन दोपहर 12 बजे के बाद बाजार ...और पढ़ें

बुधवार को निचले स्तर से उठा शेयर बाजार
बुधवार को निचले स्तर से उठा शेयर बाजार

 बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। Stock Update: बुधवार के कारोबारी सत्र में शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ है। आज सुबह बाजार सीमित दायरे में खुला था। होपहर 12 बजे के बाद बाजार में तेजी देखने को मिली थी। आज सेंसेक्स 271.50 अंक या 0.38 फीसदी की बढ़त के साथ 71,657.71 अंक पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 73.90 अंक या 0.34 फीसदी की तेजी के साथ 21,618.70 अंक पर पहुंच गया।

आज हेल्थकेयर, आईटी, मेटल इंडेक्स 0.4 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ। वही्ं, रियल्टी और ऑयल एंड गैस इंडेक्स में 0.3 फीसदीकी गिरावट आई है। वहीं, बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स मामूली बढ़त के साथ बंद हुए।

जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के अनुसंधान प्रमुख विनोद नायर ने कहा

निवेशक का ध्यान कमाई के मौसम पर केंद्रित होगा, क्रमिक आधार पर, कमाई की वृद्धि कम होने की संभावना है, जबकि ऑटो, पूंजीगत सामान और सीमेंट के लिए उम्मीदें मजबूत रहेंगी। वैश्विक सूचकांकों में कमजोरी हर तेजी के साथ घरेलू सूचकांकों पर दबाव डाल रही है। बाजार दिशा के लिए नए ट्रिगर की तलाश कर रहा है, और अमेरिकी और भारतीय मुद्रास्फीति के आंकड़ों के जारी होने से बाजार को निकट अवधि में दिशा मिल सकती है।

निफ्टी के टॉप गेनर और लूजर स्टॉक

निफ्टी में सिप्ला, रिलायंस इंडस्ट्रीज, अदाणी एंटरप्राइजेज, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और अदाणी पोर्ट्स के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं, ओएनजीसी, डिविस लैब्स, बीपीसीएल, एनटीपीसी और कोल इंडिया के स्टॉक टॉप लूजर रहे।

सेंसेक्स के टॉप गेनर और लूजर स्टॉक

सेंसेक्स पैक में रिलायंस इंडस्ट्रीज 2.69 प्रतिशत की बढ़त के साथ टॉप गेनर रही। इसके बाद एचसीएल टेक, आईसीआईसीआई बैंक, टाटा मोटर्स, विप्रो, इंडसइंड बैंक, जेएसडब्ल्यू स्टील, विप्रो, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और टाइटन रहे। दूसरी ओर, एनटीपीसी, पावर ग्रिड, अल्ट्राटेक सीमेंट, एक्सिस बैंक, इंफोसिस और नेस्ले के स्टॉक गिरावट के साथ बंद हुए।

अंतरराष्ट्रीय बाजार का हाल

एशियाई बाजारों में, टोक्यो हरे निशान में बंद हुआ जबकि सियोल, शंघाई और हांगकांग निचले स्तर पर बंद हुए। यूरोपीय बाज़ार ज़्यादातर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे। मंगलवार को अमेरिकी बाजार ज्यादातर गिरावट के साथ बंद हुए।

एक्सचेंज डेटा के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने मंगलवार को 990.90 करोड़ रुपये की इक्विटी बेची। वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.19 प्रतिशत गिरकर 77.44 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

भारतीय करेंसी में तेजी

शेयर बाजार में आई तेजी ने भारतीय करेंसी को बढ़त हासिल करने में मदद की है। आज डॉलर के मुकाबले रुपया 11 पैसे की बढ़त के साथ बंद हुआ है। इंटरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में भारतीय करेंसी 83.13 पर खुली और सत्र के दौरान ग्रीनबैक के मुकाबले 82.97 के शिखर और 83.18 के निम्नतम स्तर के बीच कारोबार किया। अंत में यह डॉलर के मुकाबले 83.02 (अनंतिम) पर बंद हुआ, जो पिछले बंद से 11 पैसे की बढ़त दर्शाता है।

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।