विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Share Market Close: आज भी तेजी से गिरा बाजार, सेंसेक्स 300 और निफ्टी 100 अंक टूटकर बंद

By Priyanka KumariEdited By: Priyanka Kumari
Published: Thu, 18 Jan 2024 03:41 PM (IST)

लगातार दो कारोबारी सत्र से शेयर बाजार गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। बीते दिन बाजार में पहली बार ...और पढ़ें

आज भी तेजी से गिरा बाजार (जागरण फोटो)
आज भी तेजी से गिरा बाजार (जागरण फोटो)

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। आज सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान पर बंद हुआ। लगातार दो कारोबारी सत्र से शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली है। आज भी शेयर बाजार जबरदस्त गिरावट के साथ बंद हुआ।

सेंसेक्स 313.90 अंक या 0.44 फीसदी की गिरावट के साथ 71,186.86 अंक पर पहुंच गए। वहीं, निफ्टी 109.70 अंक या 0.51 फीसदी टूटकर 21,462.30 अंक पर पहुंच गया। एनएसई पर लगभग 1481 शेयरों हरे और 1737 स्टॉक लाल निशान पर बंद हुए।

आज बैंक, एफएमसीजी, आईटी, मेटल, पावर इंडेक्स के शेयर 0.3-1 प्रतिशत गिर गए। वहीं, ऑटो, कैपिटल गुड्स, हेल्थ सर्विस, ऑयल एंड गैस और रियल्टी 0.3-0.6 फीसदी चढ़ें है। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांक सपाट रुख पर बंद हुए।

निफ्टी के टॉप गेनर और लूजर स्टॉक

आज निफ्टी पर टॉप लूजर में एलटीआईमाइंडट्री, एचडीएफसी बैंक, एनटीपीसी, टाइटन कंपनी और एशियन पेंट्स के स्टॉक शामिल हैं। वहीं, सन फार्मा, सिप्ला, टेक महिंद्रा, टाटा मोटर्स और एक्सिस बैंक के शेयर बढ़त के साथ बंद हुए।

सेंसेक्स के टॉप गेनर और लूजर स्टॉक

सेंसेक्स की कंपनियों में एचडीएफसी बैंक, एनटीपीसी, एशियन पेंट्स, पावर ग्रिड, टाइटन, इंडसइंड बैंक, नेस्ले और मारुति के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। वहीं, सन फार्मा, टेक महिंद्रा, टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एक्सिस बैंक और लार्सन एंड टुब्रो के शेयर बढ़त के साथ पर बंद हुए।

वैश्विक बाजार का हाल

एशियाई बाजारों में, टोक्यो निचले स्तर पर बंद हुआ जबकि सियोल, शंघाई और हांगकांग हरे निशान पर बंद हुए। यूरोपीय बाजार मिश्रित रुख पर कारोबार कर रहे थे। बुधवार को अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद हुए।

एक्सचेंज डेटा के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को 10,578.13 करोड़ रुपये की इक्विटी बेची। वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.50 प्रतिशत चढ़कर 78.27 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

सपाट बंद हुआ रुपया

आज डॉलर के मुकाबले रुपया सीमित दायरे में बंद हुआ। आज भारतीय रुपया पिछले बंद 83.13 के मुकाबले 83.12 प्रति डॉलर पर स्थिर बंद हुआ। इंटरबैंक विदेशी मुद्रा में रुपया 83.16 पर खुली और डॉलर के मुकाबले 83.10 से 83.18 के दायरे में कारोबार किया।

अंत में रुपया डॉलर के मुकाबले 83.12 पर बंद हुई, जो पिछले बंद के मुकाबले 2 पैसे की बढ़त दर्शाता है। बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 2 पैसे गिरकर 83.14 पर बंद हुआ।

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।