विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Share Market Close: मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन बाजार, सेंसेक्स 154 और निफ्टी 20 अंक लुढ़का

By Agency Edited By: Priyanka Kumari
Published: Fri, 23 Feb 2024 03:35 PM (GMT+05:30)

Share Market Today आज सुबह निफ्टी ऑल-टाइम हाई पर खुला पर बाद में यह सीमित दायरे में कारोबार करने लगा। आज कारोबारी हफ्ता का आखिरी दिन है। आज बाजार के दोनों इंडेक्स मामूली गिरावट के साथ बंद हुए हैं। सेंसेक्स 154 और निफ्टी 20 अंक गिरकर बंद हुआ है। आज शेयर बाजार में टाइटन और महिंद्रा के शेयर बढ़त के साथ बंद हुए।

मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ बाजार
मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ बाजार

 बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। 23 फरवरी 2024 को शेयर बाजार मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ है। आज सुबह दोनों सूचकांक तेजी के साथ खुले थे। निफ्टी ऑल-टाइम हाई पर पहुंच गया था, लेकिन बाद में इसमें गिरावट देखने को मिला।

आज सेंसेक्स 15.44 अंक या 0.02 फीसदी गिरकर 73,142.80 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी 20.10 अंक या 0.09 फीसदी फिसलकर 22,197.35 अंक पर पहुंच गया।

टॉप लूजर और गेनर स्टॉक

सेंसेक्स के शेयरों में एचसीएलटेक, एशियन पेंट्स, मारुति, जेएसडब्ल्यू स्टील, टीसीएस, एसबीआई, आईटीसी और भारती एयरटेल के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। दूसरी ओर, बजाज फिनसर्व, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाइटन, एलएंडटी और विप्रो के स्टॉक बढ़कर बंद हुए।

आज रिलायंस इंडस्ट्रीज के जियो फाइनेंशियल के शेयर 14.5 फीसदी चढ़कर बंद हुआ है।

ग्लोबल मार्केट का हाल

अमेरिकी बाजारों में रातोंरात तेज बढ़त के बाद वैश्विक बाजारों में तेजी रही। शंघाई कंपोजिट सूचकांक में 0.6 प्रतिशत की वृद्धि हुई जबकि हांगकांग का हैंग सेंग अपरिवर्तित रहा। टोक्यो के बाज़ार छुट्टी के कारण बंद रहे।

जर्मनी का DAX, पेरिस में CAC 40 और लंदन में FTSE 100 0.1 फीसदी तक बढ़े। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक (एफपीआई) गुरुवार को 1,410.05 करोड़ रुपये की प्रतिभूतियां बेचीं।

रुपये में गिरावट

आज डॉलर के मुकाबले रुपया 8 पैसे की गिरावट के साथ बंद हुआ है। आज इंटरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया 82.87 पर खुली और अंत में डॉलर के मुकाबले 82.93 (अनंतिम) पर बंद हुई, जो पिछले बंद से 8 पैसे कम है। आज दिन के दौरान रुपये में एक सीमित दायरे में उतार-चढ़ाव देखा गया।

इसने अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले इंट्रा-डे में 82.84 का उच्चतम स्तर और 82.96 का निचला स्तर देखा। गुरुवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 82.85 पर बंद हुआ था।

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।