Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Share Market Today: सेंसेक्स 300 अंक चढ़ा, निफ्टी में हुई जमकर खरीदारी; PSU बैंक रहा सबसे आगे

    share market performance of 16th april इस हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन शेयर बाजार में हरियाली रही। हालांकि बाजार खुलते ही सेंसेक्स 100 अंक से ज्यादा लुढ़के थे। लेकिन धीरे-धीरे बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी दोनों में रिकवरी हो गई। बीएसई सेंसेक्स 309 अंक उछलकर 77044 पर बंद हुआ है। वहीं एनएसई निफ्टी 108 अंक चढ़कर 23437 पर क्लोज हुआ है।

    By Mansi Bhandari Edited By: Mansi Bhandari Updated: Wed, 16 Apr 2025 03:49 PM (IST)
    Hero Image
    सेंसेक्स 300 अंक चढ़ा, निफ्टी में भी खरीदारी तेज

     बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। आज 16 अप्रैल, बुधवार को शेयर बाजार में रौनक रही। हालांकि सुबह बाजार में बिकवाली का माहौल दिख रहा था। लेकिन बाजार ने धीरे-धीरे फिर से रौनक आने लगी। 16 अप्रैल को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 309 अंक चढ़कर 77,044 पर क्लोज हुआ है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसके साथ ही एनएसई निफ्टी 108 अंक उछलकर 23,437 पर बंद हुआ है।

    बाजार में सुबह की गिरावट का कारण विदेशी बाजारों को माना जा रहा है। क्योंकि विदेशी बाजार से आज सुबह नेगेटिव संकेत मिल रहे थे। गिफ्ट निफ्टी में भी मामूली गिरावट थी। इसके वजह से बाजार खुलते ही लाल निशान पर ट्रेड कर रहे थे।

    इसके साथ ही फार्मेसी और हेल्थकेयर सेक्टर को छोड़कर बाकी सभी पॉजिटिव ग्रोथ के साथ बंद हुए हैं।

    इन सेक्टर्स में रही हरियाली

    आज 16 अप्रैल को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी में फार्मेसी और हेल्थकेयर में बिकवाली देखने को मिली। फार्मा सेक्टर 0.18 फीसदी गिरकर बंद हुए। वहीं हेल्थकेयर सेक्टर में भी 0.18 फीसदी की गिरावट आई है।

    इसके अलावा ऑटो सेक्टर में लगभग 1 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है।

    ये बने आज के टॉप गेनर्स और लूजर्स

    बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के सेंसेक्स में Samhi, Jbma, Grwrhitech, Gmdc ltd और Doms टॉप गेनर्स बन चुके हैं। वहीं Easemytrip, Zyduslife, MGL, Dhani और Inoxgreen टॉप लूजर्स की लिस्ट में शामिल हो गए हैं।

    वहीं एनएसई निफ्टी में Somatex, Secmark, ADL, Manakaluco, ROML और Diamineso टॉप गेनर्स बन गए हैं। इसके साथ ही BTML-REI, Jtlnd, IITL, Rajtv और Easemytrip टॉप लूजर्स बन गए हैं।

    Inoxgreen कल रहा टॉप, आज लुढ़का

    इससे पहले यानी 15 अप्रैल मंगलवार को inoxgreen बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी में टॉप गेनर बना हुआ था। हालांकि आज ये स्टॉक फिर से लुढ़क गया और टॉप लूजर्स की लिस्ट में शामिल हो गया हैं। क्लोजिंग के समय अभी बीएसई सेंसेक्स में इसके एक शेयर की कीमत 137.25 रही है। इसमें लगभग 5 फीसदी की गिरावट आई है। 

    इससे पहले क्या रहा स्टॉक मार्केट का हाल?

    कल यानी 15 अप्रैल को शेयर बाजार में तूफानी तेजी देखी गई। बाजार के मुख्य इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी हरे निशान पर ट्रेड करते रहें।  बीएसई सेंसेक्स 1500 अंक से ज्यादा उछल कर 76,734 पर क्लोज हुआ है। वहीं निफ्टी में भी निवेशकों ने जमकर खरीदारी की। एनएसई निफ्टी 500 अंक चढ़कर 23,328 पर बंद हुआ है। कल शेयर बाजार में सुनहरी शुरुआत हुई थी। 

    हालांकि आज विदेशी बाजारों के प्रभाव के कारण बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी शुरुआती समय में लाल निशान पर ट्रेड कर रहे थे।

    यह भी पढ़ें:- Share Market Today: शेयर बाजार में फिर आई गिरावट, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के; क्या मार्केट में लौटेगी रौनक?