विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

परिवार को बिना बताए लंदन से लौटी युवती, अब पुणे के फ्लैट में मिला शव; मौत बनी मिस्ट्री

Published: Sat, 31 Oct 2026 10:49 AM (IST)

लंदन में एमबीए की पढ़ाई कर रही एक युवती पुणे के अपने अपार्टमेंट में मृत पाई गई। वह अपने माता-पिता ...और पढ़ें

लंदन से लौटी मुग्धा पुणे में मृत मिली। (फाइल फोटो।)

लंदन से लौटी मुग्धा पुणे में मृत मिली। (फाइल फोटो।)

HighLights

  1. लंदन से लौटी एमबीए छात्रा पुणे में मृत मिली।

  2. माता-पिता को बिना बताए भारत लौटी थी युवती।

  3. शरीर पर चोट के निशान नहीं, मौत की जांच जारी।

डिजिटल डेस्क, पुणे। लंदन में एमबीए की पढ़ाई के लिए गई एक महिला पुणे के अपार्टमेंट में मृत पाई गई। पुलिस का कहना है कि वह माता-पिता को बिना बताए लंदन से भारत वापस आ गई थी। उसके माता-पिता को उसके भारत में होने का पता तब चला, जब उन्हें फूड डिलीवरी के कुछ ट्रांजेक्शन के बारे में जानकारी मिली।

एक अधिकारी ने बताया कि मुग्धा देशमुख जुलाई 2025 में एमबीए करने के लिए लंदन गई थी और अगस्त के महीने में चुपचाप भारत लौट आई। गुरुवार को पिंपरी चिंचवड़ के गहुंजे इलाके में एक रिहायशी कॉम्प्लेक्स में मृत पाई गई। उसके शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं था।

लंदन में अकेली रहती थी मुग्धा

पुलिस के अनुसार, छत्रपति संभाजीनगर की रहने वाली मुग्धा लंदन में अकेली रहती थी और उसने कुछ पार्ट-टाइम काम भी किया था। मुग्धा का परिवार फोन कॉल और मैसेज के जरिए उसके संपर्क में था।

हालांकि, 24 अक्टूबर को वे उससे संपर्क नहीं कर पाए, जिसके बाद उसका मोबाइल फोन बंद हो गया। यह बात उसके पिता अविनाश देशमुख ने इस हफ्ते की शुरुआत में छत्रपति संभाजीनगर पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत में बताई है।

परिवार ने मुग्धा की सहेली से किया संपर्क

अधिकारी ने बताया कि इसके बाद परिवार ने लंदन में रहने वाली मुग्धा की एक सहेली से संपर्क किया। सहेली ने उन्हें बताया कि उसकी मुग्धा से आखिरी बार 22 अक्टूबर को मैसेज के जरिए बातचीत हुई थी।

उन्होंने बताया कि इसके बाद दोस्त ने लंदन पुलिस से संपर्क करके उसके लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई, लेकिन उसे बताया गया कि मुग्धा अगस्त के आखिर में ही यूके से निकल गई थी। उसके ठिकाने को लेकर चिंतित उसके परिवार ने मदद के लिए भारतीय अधिकारियों और भारतीय उच्चायोग से संपर्क किया।

पुलिस ने बताया कि मुग्धा के पिता ने उसके बैंक स्टेटमेंट की जांच की, जिसमें 8 से 25 अक्टूबर के बीच फूड डिलीवरी और ऑनलाइन सर्विस प्लेटफॉर्म पर कई ट्रांजेक्शन दिखाई दिए। इनमें से एक ट्रांजेक्शन के छत्रपति संभाजीनगर के उस्मानपुरा इलाके से होने का संदेह था, जिससे परिवार को लगा कि मुग्धा भारत में हो सकती है।

पुलिस ने क्या बताया?

अधिकारी ने बताया कि परिवार ने उसकी सुरक्षा को लेकर चिंतित होकर छत्रपति संभाजीनगर क्राइम ब्रांच से संपर्क किया। पिंपरी चिंचवड़ के शिरगांव पुलिस स्टेशन के सीनियर इंस्पेक्टर देवेंद्र चव्हाण ने बताया, "छत्रपति संभाजीनगर पुलिस ने मुग्धा की लोकेशन गहुंजे स्थित लोढ़ा बेलमोंडो कॉम्प्लेक्स में ट्रेस की। हम उस फ्लैट तक पहुंचे जहां वह रह रही थी, एक चाबी बनाने वाले की मदद से अंदर गए और उसे मृत पाया।"

उन्होंने बताया कि शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं दिखा और मौत का सही कारण पता लगाने के लिए उसके विसरा को सुरक्षित रख लिया गया है। चव्हाण ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि मुग्धा ने अप्रैल में ही अपार्टमेंट किराए पर ले लिया था, लेकिन अगस्त में यूके से लौटने के बाद ही वह वहां रहने आई। उन्होंने आगे कहा कि मामले की जांच अभी चल रही है।

यह भी पढ़ें: सोशल मीडिया पर ब्लैकमेलिंग के बाद पुणे के IT कर्मचारी ने की आत्महत्या, दो लोग गिरफ्तार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।