विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ठाणे के रुनवाल प्रोजेक्ट साइट के पास दो मंजिला इमारत में लगी आग, दो दमकलकर्मी घायल

Published: Sun, 29 Nov 2026 09:59 AM (GMT+05:30)

ठाणे के मानपाडा इलाके में रुनवाल प्रोजेक्ट साइट के पास एक दो मंजिला इमारत में आग लग गई, जिसमें दो दमकलकर्मी मामूली रूप से घायल हो गए। 

मानपाडा इलाके की इमारत में लगी आग। (फोटो- सोशल मीडिया वीडियो स्क्रीनग्रैब।)

मानपाडा इलाके की इमारत में लगी आग। (फोटो- सोशल मीडिया वीडियो स्क्रीनग्रैब।)

HighLights

  1. मानपाडा में रुनवाल प्रोजेक्ट साइट के पास लगी आग।

  2. आग बुझाते समय दो दमकलकर्मी हुए घायल।

  3. सीमेंट की फर्श वाली शीट ढहने से चोटें आईं।

डिजिटल डेस्क, ठाणे। ठाणे के मानपाडा इलाके में रुनवाल प्रोजेक्ट साइट के पास शनिवार को आग लग गई। आग बुझाते समय सीमेंट की फर्श वाली एक शीट ढह गई, जिससे दमकल विभाग के दो कर्मचारी मामूली रूप से घायल हो गए।

एक अधिकारी ने बताया कि शनिवार रात करीब 10.25 बजे घोड़बंदर रोड के मानपाडा इलाके में एक रियल एस्टेट प्रोजेक्ट के निर्माण श्रमिकों के लिए बनी दो मंजिला इमारत की दूसरी मंजिल पर स्थित 10 कमरों में आग लग गई।

फ्लोरिंग शीट्स गिरने से दो दमकलकर्मी घायल

दमकल विभाग के कर्मचारी, क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन सेल (RDMC) के स्टाफ और कपूरबावड़ी पुलिस थाने के पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। ठाणे नगर निगम (TMC) के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन सेल के प्रमुख यासीन तडवी ने बताया, "दो दमकलकर्मी निर्माण कार्य के लिए रखी गई सीमेंट की चादरों (फ्लोरिंग शीट्स) पर खड़े थे तभी वे नीचे के फर्श पर गिर गईं, जिससे वे घायल हो गए।"

आग पर पाया गया काबू

उन्होंने बताया कि सब-स्टेशन अधिकारी अमित मधुकर घोलप (43) और लीडिंग फायरमैन शिवाजी देवराम मेंगल (46) को इलाज के लिए एक स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने बताया कि रात 11:40 बजे तक आग पूरी तरह बुझा दी गई और स्थिति को नियंत्रण में ले लिया गया। उन्होंने यह भी कहा कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

(न्यूज एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ।)

यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र: आवारा कुत्ते से बचने के लिए भाग रहे युवक को आया हार्ट अटैक, 18 साल के लड़के की मौत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।