विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

महाराष्ट्र: आवारा कुत्ते से बचने के लिए भाग रहे युवक को आया हार्ट अटैक, 18 साल के लड़के की मौत

Published: Fri, 27 Nov 2026 07:07 PM (IST)

महाराष्ट्र के ठाणे में आवारा कुत्ते से बचने के लिए भाग रहे 18 वर्षीय युवक की हार्ट अटैक से मौत हो गई।

आवारा कुत्तों के डर से भाग रहे 18 साल के युवक की मौत (AI जेनरेटेड प्रतीकात्मक फोटो)

आवारा कुत्तों के डर से भाग रहे 18 साल के युवक की मौत (AI जेनरेटेड प्रतीकात्मक फोटो)

HighLights

  1. ठाणे में आवारा कुत्ते से बचने के दौरान युवक की मौत।

  2. 18 वर्षीय युवक को भागते समय आया हार्ट अटैक।

  3. तीन साल पहले हुई थी युवक की बाईपास सर्जरी।

डिजिटल डेस्क, ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे में आवारा कुत्ते से बचने के लिए भाग रहे 18 साल के युवक की संभवत: हार्ट अटैक आने से मौत हो गई। बदलापुर कस्बे में गुरुवार को युवक दोस्तों के साथ कहीं जा रहा था।

कुत्ते ने जब उसे दौड़ाया तो वह बचने के लिए पास की दुकान की ओर भागा, तभी गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई।

कुत्ते से बचने के दौरान आया हार्ट अटैक

बदलापुर ग्रामीण अस्पताल के एक डॉक्टर ने बताया कि युवक की तीन साल पहले बाईपास सर्जरी हुई थी। कुत्ते के पीछा करने से उसे जो सदमा लगा, शायद उसी वजह से उसे जानलेवा हार्ट अटैक आ गया।

मौत के असली कारण की जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि इस घटना के संबंध में आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर लिया गया है।

(समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

यह भी पढ़ें- हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड से बेंगलुरु के लिए भेजे गए करीब 1.63 करोड़ रुपये के एल्यूमिनियम महाराष्‍ट्र से बरामद

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।