विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हत्या से ठीक पहले सिया ने छीन लिया था केतन का फोन, क्या डिलीट की चैट और कॉल? पुलिस ने सब बताया

Published: Wed, 01 Jul 2026 03:14 PM (IST)

पुणे के केतन अग्रवाल मर्डर केस में नया मोड़ आया है। हत्या से पहले मंगेतर सिया ने केतन का मोबाइल ...और पढ़ें

हत्या से पहले सिया ने केतन का मोबाइल फोन लिया

हत्या से पहले सिया ने केतन का मोबाइल फोन लिया

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पुणे के हाई-प्रोफाइल केतन अग्रवाल मर्डर केस में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। बुधवार को पुलिस जांच में सामने आया कि हत्या से पहले केतन की मंगेतर सिया ने उसका मोबाइल फोन कुछ समय के लिए ले लिया था।

हालांकि बाद में सिया ने केतन के एक रिश्तेदार को उसका मोबाइल सौंपा दिया था। अब पुलिस इस तफ्तीश में जुटी है कि क्या सिया ने केतन के मोबाइल से कोई सुराग मिटाए थे?

HLfXqIJasAAAiEz

परिवार को सिया ने सौंपा था फोन

पुणे पुलिस ने पुष्टि की है कि केतन की हत्या के बाद कुछ समय तक उसका फोन सिया के पास था, लेकिन यह साफ नहीं है कि फोन के साथ कोई छेड़छाड़ की गई थी या नहीं। 

न्यूज एजेंसी PTI के अनुसार, एक पुलिस अधिकारी ने कहा, 'बाद में उसने केतन का मोबाइल उसके परिवार को सौंप दिया। हम इस बात की जांच कर रहे हैं कि जब फोन उसके पास था, तो क्या कोई अहम सबूत डिलीट किया गया या उसके साथ कोई छेड़छाड़ की गई।'

पुणे के लोहगढ़ किले में 26 साल के केतन अग्रवाल को कथित तौर पर सिया और उसके प्रेमी चेतन चौधरी ने धक्का देकर मार डाला। जांच जारी रहने तक सिया और चेतन दोनों 3 जुलाई तक पुलिस की हिरासत में हैं।

नवंबर में होनी थी शादी 

सिया और केतन की सगाई फरवरी में हुई थी। दोनों की शादी इस साल नवंबर में होने वाली थी। परिवारों ने शादी में मेहमानों को ले जाने के लिए जयपुर में एक महल 17 करोड़ रुपये में बुक किया था। साथ ही दो प्राइवेट प्लेन का इंतजाम भी किया था।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, केतन को सिया के अफेयर का शक था और उसने शादी पक्की करने से पहले अपने परिवार से सिया के बैकग्राउंड की जांच करने के लिए कहा था। केतन के पिता विशाल के अनुसार, उसने चेतन के साथ सिया की नज़दीकियों को लेकर भी चिंता जताई थी।

HLuOf3qXEAA2jrY

क्राइम सीन रीक्रिएशन

रविवार को पुलिस ने सिया के साथ क्राइम सीन को रीक्रिएट किया, जहां सिया की मौजूदगी में एक डमी को चट्टान से नीचे गिराया गया। पुणे पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आज चेतन के साथ भी इसी तरह क्राइम सीन को रीक्रिएट किया गया, जिसमें पुलिस सह-आरोपी चेतन को किले पर ले गई।

गेट एनालिसिस का प्लान

पुलिस 'गेट एनालिसिस' करने की भी योजना बना रही है, जो किसी व्यक्ति के चलने के तरीके का वैज्ञानिक अध्ययन है। ऐसा बचाव पक्ष के उस दावे को खारिज करने के लिए किया जा रहा है जिसमें कहा गया है कि CCTV फुटेज में ट्रेक के दौरान केतन और सिया का पीछा करते हुए जो व्यक्ति दिख रहा है, वह चेतन नहीं है।

यह भी पढ़ें- प्री-वेडिंग शूट, बाली और इंडोनेशिया का प्लान क्यों हुआ रद? केतन के पिता ने बताई अंदर की बात

यह भी पढ़ें- केतन हत्याकांड के बाद तेजी से बढ़ा 'डार्क टूरिज्म, लोहागढ़ किले का ‘सिया प्वाइंट’ देखने पहुंच रहे लोग

यह भी पढ़ें- 'I Hate Man' वाली इंस्टा स्टोरी पर भोपाल की डॉक्टर को एसोसिएशन ने किया सस्पेंड, केतन हत्याकांड को बताया था सही