विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'अजीत पवार की मौत की हो सीबीआई जांच', रोहित पवार ने अमित शाह से की मांग

Published: Mon, 16 Nov 2026 06:30 AM (IST)

एनसीपी (शरदचंद्र पवार) विधायक रोहित पवार ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से अजीत पवार की मौत की सीबीआई जांच कराने की मांग की है।

एनसीपी (एसपी) के विधायक रोहित पवार। (फाइल फोटो।)

एनसीपी (एसपी) के विधायक रोहित पवार। (फाइल फोटो।)

HighLights

  1. रोहित पवार ने अजीत पवार की मौत की सीबीआई जांच मांगी।

  2. पुणे रिंग रोड का नाम अजीत पवार के नाम पर रखने की मांग।

  3. अमित शाह के पुणे दौरे पर रोहित पवार ने उठाई आवाज।

डिजिटल डेस्क, पुणे। एनसीपी (शरदचंद्र पवार) के विधायक रोहित पवार ने रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से अजीत पवार की मौत के मामले की जांच सीबीआई से कराने और पुणे रिंग रोड का नाम उनके नाम पर रखने की घोषणा करने की मांग की।

शाह रविवार से दो दिवसीय पुणे दौरे पर हैं। महाराष्ट्र के तत्कालीन उप मुख्यमंत्री अजीत पवार का इस साल 28 जनवरी को पुणे जिले के बारामती में एक विमान दुर्घटना में निधन हो गया था।

राज्य सरकार के मंत्रियों से सवाल

रोहित पवार ने एक्स पर एक पोस्ट में दिवंगत नेता की प्रतिमा स्थापित करने की पहल का समर्थन करने वाले जिला परिषद के नेताओं का आभार जताया। उन्होंने सवाल किया कि अजीत पवार के समर्थन से राज्य सरकार में मंत्री पद पर बैठे लोग पुणे रिंग रोड का नाम उनके नाम पर रखने की मांग क्यों नहीं कर रहे।

यह भी पढ़ें: एनसीपी के विलय पर सुनेत्रा पवार की 'ना', सुप्रिया सुले ने भी लगाया 'फुल स्टॉप'

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।