पुणे में महिला ने 6 साल के बटे का साथ 18वीं मंजिल से कूदकर दी जान, पुलिस बोली- आत्महत्या का मामला
पुणे के चिंचवड़ में एक महिला ने अपने 6 साल के बेटे के साथ 18वीं मंजिल से कूदकर जान दे ...और पढ़ें

महिला ने 6 साल के बटे का साथ 18वीं मंजिल से कूदकर दी जान।
HighLights
पुणे में मां-बेटे ने 18वीं मंजिल से कूदकर जान दी।
चिंचवड़ के थेरगांव में सिग्नेचर पार्क में हुई घटना।
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से आत्महत्या की पुष्टि की।
डिजिटल डेस्क, पुणे। पुणे के चिंचवड़ इलाके के थेरगांव वाकर में स्थित सिग्नेटर पार्क में रहने वाली एकता भांगड़े, अपार्टमेंट कॉम्पलेक्स की 18वीं मंजिल पर गईं और वहां से अपने 6 साल के बेटे माधव भांगड़े के साथ नीचे कूद गईं। जिसके बाद मां और बेटे की मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार, यह आत्महत्या का मामला है। यह महिला पिछले दो सालों से अपने पति मनोज भांगड़े और बेटे के साथ इसी कॉम्पलेक्स में रह रही थी। शुक्रवार शाम 6 बजे उन्होंने आत्महत्या कर ली।
मूल रूप से राजस्थान का रहने वाला है परिवार
मूल रूप से राजस्थान का रहने वाला यह परिवार सोसाइटी की सांतवीं मंजिल पर रहता था। एकता के पति, मनोज भांगड़े, येरवड़ा की एक आईटी कंपनी में काम करते हैं।
शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे मनोज हमेशा की तरह काम पर चले गए थे, जबकि एकता और माधन घर पर ही थे। शान 6.30 बजे, इमारत के एक खुले हिस्से से तेज आवाज आने पर सोसाइटी के लोग नीचे की और दौड़े, जहां उन्होंने एकता और माधव को खून से लथपथ हालत में पाया। घटना की सूचना मिलने पर वाकड पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस ने CCTV फुटेज खंगाले
पुलिस द्वारा खंगाले गए CCTV फुटेज से पता चला कि घटना से पहले, एकता अपने बेटे माधव को लिफ्ट से 18वीं मंजिल पर ले गई थी। गैलरी की रेलिंग के पास उनके जूते और चप्पल पड़े मिले। उनके शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।