महाराष्ट्र के पालघर में पांचवीं मंजिल से गिरी लिफ्ट, 7 लोग घायल
महाराष्ट्र के पालघर में एक रिहायशी इमारत में पांचवीं मंजिल से लिफ्ट गिरने से सात लोग घायल हो गए।

पालघर में पांचवीं मंजिल से गिरी लिफ्ट। (यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है)
HighLights
पांचवीं मंजिल से लिफ्ट गिरने से सात घायल।
क्षमता से अधिक लोग थे लिफ्ट में सवार।
सेफ्टी स्प्रिंग से टला बड़ा हादसा, जांच जारी।
डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र के पालघर से एक रिहायशी इमारत में पांचवीं मंजिल से लिफ्ट के नीचे गिर जाने से सात लोग घायल हो गए। एक निकाय अधिकारी ने बताया कि लिफ्ट की क्षमता केवल पांच लोगों की थी।
यह घटना दोपहर करीब 2 बजे पाटनकर पार्क इलाके में स्थित धनंजय एवेन्यू बिल्डिंग में हुई।
घायलों को निजी अस्पताल ले जाया गया
घटलों में, चार पुरुष और तीन महिलाएं शामिल हैं, जिन्हें इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। स्थानीय निवासियों ने बताया कि एक बड़ा हादसा टल गया क्योंकि हाउसिंग सोसाइटी ने लिफ्ट शाफ्ट के निचले हिस्से में सेफ्टी स्प्रिंग लगवा रखे थे।
निवासियों के अनुसार, उन्हें इस इमारत का कब्जा केवल दो साल पहले ही मिला था, लेकिन लिफ्ट में अक्सर तकनीकी खराबी आती रहती थी। उन्होंने कई बार बिल्डिर से शितकात भी की, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।
घटना के बाद, स्थानीय अधिकारियों ने वसई-विराट सिटी नगर निगम के दमकल विभाग की के एक अधिकारी ने लिफ्ट का निरीक्षण किया।
(समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)
इसे भी पढ़ें: मुंबई के नालासोपारा में सात मंजिला इमारत में अचानक गिरी लिफ्ट, 8 लोग गंभीर रूप से घायल