विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुंबई के नालासोपारा में सात मंजिला इमारत में अचानक गिरी लिफ्ट, 8 लोग गंभीर रूप से घायल

Published: Sat, 31 Oct 2026 03:58 PM (IST)Updated: Sat, 31 Oct 2026 04:02 PM (IST)

मुंबई के नालासोपारा में एक सात मंजिला इमारत में लिफ्ट अचानक नीचे गिर गई, जिससे आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

मुंबई के नालासोपारा में तेज रफ्तार से नीचे गिरी लिफ्ट (फोटो-सोशल मीडिया)

मुंबई के नालासोपारा में तेज रफ्तार से नीचे गिरी लिफ्ट (फोटो-सोशल मीडिया)

HighLights

  1. नालासोपारा की सात मंजिला इमारत में लिफ्ट अचानक गिरी।

  2. हादसे में आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

  3. घायलों को तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मुंबई के नालासोपारा में आज शनिवार दोपहर सात मंजिला इमारत में एक लिफ्ट अचानक तेज रफ्तार से नीचे गिर गई। इस घटना में 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 

इमारत में रहने वाले बाकी लोगों ने काफी मशक्कत के साथ लिफ्ट का दरवाजा खोला और घायलों को तुरंत पास के अस्पताल लेकर गए। घटना की सूचना मिलने पर नालासोपारा पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया।

नालासोपारा में 5वीं मंजिल से गिरी लिफ्ट

नालासोपारा में यह हादसा पाटनकर पार्क स्थित 'धनंजय एवेन्यू' बिल्डिंग में हुआ। वहां रहने वालों के मुताबिक, दोपहर करीब 12 बजे 8 लोग लिफ्ट से पांचवीं मंजिल से ग्राउंड फ्लोर की ओर जा रहे थे, तभी लिफ्ट अचानक तेज रफ्तार से नीचे गिर गई।

लिफ्ट के गिरने की जोरदार आवाज सुनकर, इमारत के अन्य लोग मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद लिफ्ट का दरवाजा तोड़ा। उन्होंने लिफ्ट में फंसे घायलों को बाहर निकाला और पास के अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

यह इमारत एक पुरानी संरचना को फिर से विकसित करके बनाई गई थी, जिसे साई किरण कंपनी के डेवलपर्स धनंजय राउत और राजीव कोटला ने तैयार किया था। तीन साल पुरानी इस इमारत की हाउसिंग सोसायटी लगभग ढाई साल पहले बनी थी।

हाउसिंग सोसायटी के चेयरमैन समीर धोंडे ने बताया, 'हमने सुरक्षा के लिहाज से लिफ्ट में एक स्प्रिंग मैकेनिज्म (स्प्रिंग वाली व्यवस्था) लगाई थी।'

यह भी पढ़ें- मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर जान गंवाने वाले दंपत्ति के परिजनों को मिलेंगे 1.80 करोड़ रुपये, MACT का बड़ा फैसला

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।