विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पुणे कोर्ट के बाहर दिनदहाड़े हत्या, पेशी के लिए आए युवक को गोलियों से भूना; धारदार हथियार से काटा हाथ

Published: Wed, 25 Nov 2026 02:45 PM (IST)Updated: Wed, 25 Nov 2026 03:03 PM (IST)

पुणे कोर्ट के बाहर हत्या के आरोपी मंदार किवले की दिनदहाड़े बेरहमी से हत्या कर दी गई। हमलावरों ने धारदार हथियार और गोली का इस्तेमाल किया, पुलिस पुरानी रंजिश का शक जता रही है।

पुणे कोर्ट में पेशी के लिए आये मर्डर के आरोपी की बेरहमी से हत्या। (फोटो-जागरण ग्राफिक्स)

पुणे कोर्ट में पेशी के लिए आये मर्डर के आरोपी की बेरहमी से हत्या। (फोटो-जागरण ग्राफिक्स)

HighLights

  1. पुणे कोर्ट के बाहर हत्या के आरोपी की हत्या।

  2. हमलावरों ने धारदार हथियार और गोली का इस्तेमाल किया।

  3. पुलिस पुरानी रंजिश के एंगल से जांच कर रही है।

डिजिटल डेस्क, पुणे। महाराष्ट्र के पुणे में बुधवार दोपहर उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक अदालत में कानूनी कार्यवाही के लिए पहुंचे हत्या के आरोपी की बेरहमी से हत्या कर दी गई । हमलावरों ने आरोपी पर पहले धारदार हथियार से हमला किया और फिर गोली मार दी।

फुटपाथ पर गिराकर किया हमला

इस खौफनाक घटना का एक वीडियो में मंदार मारुति किवले नाम के यह व्यक्ति फुटपाथ पर पड़ा दिखाई दे रहा है, जिस पर दो लोग लगातार धारदार हथियार से वार कर रहे हैं। इसके बाद हमलावर दो स्कूटरों पर सवार होकर वहां से भाग गए।

पुरानी रंजिश में हत्या की आशंका

पुलिस ने न्यूज एजेंसी ANI को बताया कि मृतक मंदार मारुति किवले खुद हत्या के एक मामले में आरोपी था। पिछले साल 20 अप्रैल, 2025 को पुणे के संतोषनगर कटराज इलाके में जमीन और पैसों के विवाद को लेकर शुभम सुभाष चव्हाण नाम के युवक की हत्या हुई थी।

इसी हत्याकांड के मामले में किवले जेल में बंद था। वह चार दिन पहले ही जेल से बाहर आया था और आज जब वह कानूनी कार्यवाही के लिए अदालत पहुंचा, तो उस पर हमला कर दिया गया। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी और वायरल वीडियो के आधार पर फरार हमलावरों की तलाश में जुट गई है।

यह भी पढ़ें- पुणे पीजी में विवाद के बाद महिला इंजीनियर की पीटकर हत्या, प्रेमी गिरफ्तार; रातभर शव के पास बैठा रहा आरोपी

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।