विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Love Jihad: पुणे में नाबाल‍िग को 4 साल तक क‍िया टॉर्चर, स‍िगरेट से दागा; सामने आया लव ज‍िहाद का एक और मामला

By AgencyEdited By: Vinay Saxena
Published: Thu, 01 Jun 2023 08:41 PM (IST)

पुलिस के अनुसार लड़की मार्च 2019 में जिले के मंचर शहर से लापता हो गई थी। उसके पर‍िजनों ने अपहरण ...और पढ़ें

अगले दिन आरोपी जावेद शेख को गिरफ्तार कर लिया गया। वह इस समय न्यायिक हिरासत में है।
अगले दिन आरोपी जावेद शेख को गिरफ्तार कर लिया गया। वह इस समय न्यायिक हिरासत में है।

पुणे, पीटीआई। महाराष्ट्र के पुणे में लव-ज‍िहाद का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस मामले में पुल‍िस ने 22 साल के जावेद शेख को ग‍िरफ्तार कि‍या है। आरोप है क‍ि जावेद ने मार्च 2019 में लड़की का अपहरण कि‍या। इसके बाद उससे शादी करके प्रताड़ित क‍िया। यही नहीं, उसे स‍िगरेट से दागा गया। बीजेपी नेता ने पुल‍िस से इस मामले की तह तक जाने की मांग की है।

लड़की को उसके पर‍िजनों ने बचाया

पुलिस के अनुसार, लड़की मार्च 2019 में जिले के मंचर शहर से लापता हो गई थी। उसके पर‍िजनों ने अपहरण का मामला दर्ज किया था। आरोपी और लड़की प‍िछले महीने मंचर लौटे थे। पर‍िजनों ने लड़की को एक घर से बरामद क‍िया, जहां वह आरोपी के साथ रह रही थी।

न्यायिक हिरासत में है आरोपी

पुल‍िस के मुताब‍िक, लड़की के परिजनों ने 16 मई को उसे थाने में पेश किया। अगले दिन आरोपी जावेद शेख को गिरफ्तार कर लिया गया। वह इस समय न्यायिक हिरासत में है। पुलिस ने जावेद शेख के खिलाफ आईपीसी की धारा 363 (अपहरण), 376 (दुष्‍कर्म), 324 (स्वेच्छा से खतरनाक हथियारों या साधनों से चोट पहुंचाना), 344 और पॉक्‍सो एक्‍ट के तहत मामला दर्ज क‍िया है।

यश बन तनवीर ने मॉडल को प्रेम में फंसाया, फिर धर्म परिवर्तन कर शादी का दबाव, ना कहने पर- वायरल की न्‍यूड फोटो

बीजेपी नेता ने कहा- लड़की को गोमांस खाने के लिए भी मजबूर किया गया

इस बीच बीजेपी नेता गोपीचंद पाडलकर ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा किया कि लड़की को प्रताड़ित किया गया था। उन्होंने कहा कि लड़की को सिगरेट से दागा गया, कुछ अनैतिक काम करने के लिए मजबूर किया गया। गोमांस खाने के लिए मजबूर किया गया और बुर्का पहनने के लिए मजबूर किया गया। उन्होंने पुलिस से मामले की जड़ तक जाने की मांग की।