Accident in Pune: दो ट्रैफिक पुलिस अधिकारी ने पूछताछ के लिए रोका, तो तेज रफ्तार कार ने मार दी टक्कर; आरोपी गिरफ्तार
Accident in Pune आरोपी ने कार के शीशे पर काली फिल्म लगी ऑल्टो कार चला रहा था। पुलिस ने बताया कि जब पुलिस ने उसे पूछताछ के लिए रोकने की कोशिश की तो उसने आदेश का पालन नहीं किया और इसके बजाय अपनी कार दोनों यातायात पुलिस अधिकारियों पर चढ़ा दी। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
एएनआई, पुणे। पुणे जिले के दिघी इलाके में एक व्यक्ति द्वारा कथित तौर पर कार से टक्कर मारने के बाद दो यातायात पुलिस अधिकारी घायल हो गए। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। पिंपरी चिंचवड़ पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान प्रशांत कदम (20) के रूप में हुई है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक, यह घटना सोमवार दोपहर करीब 12 बजे की है, जब ट्रैफिक विभाग के दोनों अधिकारी चेक पोस्ट पर ड्यूटी पर थे।
प्रशांत कदम शीशे पर काली फिल्म लगी ऑल्टो कार चला रहा था। पुलिस ने कहा कि जब पुलिस ने उसे पूछताछ के लिए रोकने की कोशिश की, तो उसने आदेश का पालन नहीं किया और इसके बजाय अपनी कार दोनों यातायात पुलिस अधिकारियों पर चढ़ा दी।
दोनों ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया
घायल यातायात पुलिस अधिकारियों की पहचान राहुल मोटे और कल्याण भोसले के रूप में हुई। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारी के मुताबिक, दोनों में से राहुल मोटे गंभीर रूप से घायल हो गए।आरोपियों को आईपीसी की धारा 307, 353, 333, 279 और मोटर वाहन अधिनियम की धारा 184 के तहत गिरफ्तार किया गया था।
यह भी पढ़ें- कांग्रेस और INDI गठबंधन का एक ही मंत्र 'जहां भी सत्ता पाओ, खूब मलाई खाओ', चंद्रपुर में बोले पीएम मोदी