Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Indigo Flight: उड़ान के दौरान ही विमान का आपातकालीन कवर खोलने लगा यात्री, दर्ज हुआ मामला

    By Jagran NewsEdited By: Shalini Kumari
    Updated: Sun, 29 Jan 2023 01:41 PM (IST)

    नागपुर से मुम्बई जा रही फ्लाइट के लैंडिंग के दौरान एक यात्री आपातकालीन कवर को खोलने की कोशिश करने लगा। हालांकि तुरंत उसको चेतावनी दी गई और फिर इसके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कर लिया गया है। इस बात की जानकारी इंडिगो फ्लाइट के अधिकारी द्वारा दी गई है।

    Hero Image
    उड़ान के दौरान इंडिगो फ्लाइट का आपातकालीन कवर खोलने लगा यात्री।

    नागपुर, ऑनलाइन डेस्क। नागपुर से मुंबई जाने वाली फ्लाइट में एक यात्री ने अपनी हरकत से सबको हैरान कर दिया। दरअसल, यह यात्री उड़ान के दौरान ही फ्लाइट के आपातकालीन निकास कवर को हटाने की कोशिश करने लगा। हालांकि, तुरंत बोर्ड पर चालक दल ने कप्तान को सतर्क किया और यात्री को उचित चेतावनी दी गई। इस बात की जानकारी इंडिगो के अधिकारियों द्वारा दी गई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    24 जनवरी की घटना

    यह मामला नागपुर से मुंबई आने वाले इंडिगो की फ्लाइट 6E 5274 की घटना बताई जा रही है। इस घटना के बाद फ्लाइट में मौजूद क्रू मेंमबर्स ने तुरंत एक्शन लेते हुए कैप्टन को यात्री के कारनामे की जानकारी दी। यह मामला 24 जनवरी का बताया जा रहा है। फ्लाइट को 12.35 बजे मुंबई में लैंड करना था, तभी फ्लाइट में लगे इंडिकेटर ने संकेत किया कि कोई यात्री इमरजेंसी डोर को खोलने की कोशिश कर रहा है।

    इंडिगो ने आरोपी यात्रा के खिलाफ दर्ज कराया मामला

    इंडिगो की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक नागपुर से मुंबई आ रही फ्लाइट के सुरक्षित परिचालन को लेकर आरोपी यात्री के व्यवहार को लेकर किसी भी तरह का समझौता नहीं किया गया। इंडिगो ने बताया कि उन्होंने अधिकारियों से बातचीत कर यात्री के खिलाफ छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पुलिस में आरोपी यात्री के खिलाफ लैंडिंग की तैयारी कर रहे फ्लाइट की इमरजेंसी एग्जिट के साथ छेड़खानी करने के आरोप में एफआईआर दर्ज करा दी। पुलिस ने आरोपी यात्री के खिलाफ आईपीसी की धारा 336 और एयरक्राफ्ट रूल्स 1937 के सेक्शन 23(1)(b) के तहत मामला दर्ज किया है।

    महिला क्रू मेंबर से छेड़छाड़

    इस महीने की शुरुआत में भी इंडिगो फ्लाइट का एक मामला सामने आया था। यह फ्लाइट दिल्ली से पटना जा रही थी। तभी तीन यात्रियों ने फ्लाइट की महिला क्रू मेंबर के साथ छेड़खानी की। हालांकि, तीनों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की गई थी।

    यह भी पढ़ें: पुणे फिल्म संस्थान के परिसर में दिखाई गई बीबीसी की विवादित डॉक्युमेंट्री, कुलसचिव कराएंगे मामले की जांच

    MMRDA: मुंबई की नई मेट्रो लाइनों में यात्रियों की संख्या 10 लाख से पार, अधिकतर लोगों को पसंद आ रहा वन कार्ड