विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

महाराष्ट्र में महिला ने की शादी की मांग तो प्रेमी ने कर दिया मर्डर, लाश को रूम हीटर से जलाया

Published: Thu, 15 Oct 2026 08:05 AM (GMT+05:30)

नागपुर में एक विवाहित महिला की उसके प्रेमी ने शादी के दबाव को लेकर हत्या कर दी। आरोपी ने महिला ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है।

तस्वीर का इस्तेमाल प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है।

HighLights

  1. प्रेमी ने शादी के दबाव पर महिला की हत्या की।

  2. आरोपी ने सिर पर वार कर शव को जलाया।

  3. जलगांव से गिरफ्तार, 17 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत।

डिजिटल डेस्क, नागपुर। महाराष्ट्र के नागपुर में 38 साल की एक विवाहित महिला की कथित तौर पर उसके प्रेमी ने हत्या कर दी। आरोपी ने महिला के सिर पर किसी भारी चीज से वार किया और भागने से पहले रूम हीटर से उसके शरीर को जला दिया।

महाराष्ट्र इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (MIDC) पुलिस ने मंगलवार को उत्तरी महाराष्ट्र के जलगांव से आरोपी जावेद शेख शाहिद मन्यार (33) को गिरफ्तार कर लिया। एक अधिकारी ने बताया कि अदालत ने उसे 17 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

दो बच्चों की मां थी महिला

पुलिस अधिकारी ने बताया कि वह महिला अपने पति और 11 व 13 साल की दो बेटियों के साथ रहती थी। जलगांव जिले की रावेर तहसील का रहने वाला जावेद नागपुर में एयर-कंडीशनर टेक्नीशियन के तौर पर काम करता था।

शादी को लेकर दबाव बना रही थी मिला

अधिकारी ने बताया, "महिला और जावेद लगभग 15 साल से एक-दूसरे को जानते थे और रिलेशनशिप में थे। वह जावेद पर शादी करने का दबाव बना रही थी। चूंकि जावेद पहले से शादीशुदा था, इसलिए इस बात को लेकर अक्सर झगड़े होते थे।"

रविवार सुबह जावेद उस वक्त महिला के घर गया, जब उसका पति काम के सिलसिले में अपने पैतृक गांव गया हुआ था और उसकी बेटियां अपने चाचा के घर गई हुई थीं। अधिकारी ने बताया, "शाम को शादी के मुद्दे को लेकर दोनों के बीच बहस हो गई। आरोप है कि जावेद ने महिला के सिर पर किसी भारी चीज से वार किया। इसके बाद उसने कथित तौर पर रूम हीटर का इस्तेमाल करके महिला के शरीर को जला दिया।"

आरोपी रात में ट्रेन से जलगांव भाग गया। घटना का पता सोमवार सुबह चला, जब पीड़िता की बेटियां घर लौटीं। परिवार को शुरू में शक हुआ कि उसकी मौत बिजली का झटका लगने से हुई है लेकिन शुरुआती मेडिकल रिपोर्ट से पता चला कि उसके सिर पर चोट आई थी। जावेद को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया और शहर लाया गया।

यह भी पढ़ें: पुणे के मंदिर में नाबालिग लड़की के साथ यौन उत्पीड़न, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया