Move to Jagran APP

Maharashtra Cabinet Expansion: आदित्य ने ली मंत्री पद की शपथ, अजीत फिर बने डिप्टी सीएम

Maharashtra Cabinet Expansion महाराष्ट्र कैबिनेट के 36 मंत्रियों ने आज ली मंत्री पद की शपथ अजीत फिर बने उपमुख्यमंत्री।

By Babita kashyapEdited By: Published: Mon, 30 Dec 2019 08:46 AM (IST)Updated: Mon, 30 Dec 2019 05:29 PM (IST)
Maharashtra Cabinet Expansion: आदित्य ने ली मंत्री पद की शपथ, अजीत फिर बने डिप्टी सीएम

मुंबई, जेएनएन। Maharashtra Cabinet Expansion महाराष्ट्र में मंत्रिमंडल के मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। समारोह में शिवसेना नेता अादित्य ठाकरे, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता नवाब मलिक, कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण, वर्षा गायकवाड़ व अमित देशमुख समेत 36 नेताओं ने मंत्री पद की शपथ गहण की। जिनमें से 26 कैबिनेट मंत्री (Cabinet Minister) होंगे, जबकि 10 राज्य मंत्री होंगे।

loksabha election banner

कांग्रेस नेता अमित देशमुख ने मंत्री पद की शपथ गहण की।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता नवाब मलिक ने मंत्री पद की शपथ गहण की।

गौरतलब है कि सबसे पहले अजित पवार (Ajit Pawar) ने मंत्री पद की शपथ ग्रहण की। अजित पवार ने इससे पहले भाजपा के साथ सरकार बना उपमुख्यमंत्री (Deputy CM of Maharashtra) पद की शपथ ली थी, अब उन्होंने एनसीपी के कोटे से उद्धव सरकार में उपमुख्यमंत्री पद ग्रहण किया है।

अब तक इन मंत्रियों ने ग्रहण की मंत्रिमंडल की शपथ

1.    अजित पवार, उपमुख्यमंत्री (एनसीपी)

2.  धनंजय मुंडे, कैबिनेट मंत्री (एनसीपी)

3.    विजय वडेट्टीवार, कैबिनेट मंत्री (कांग्रेस)

4.    अनिल देशमुख, कैबिनेट मंत्री (एनसीपी)

5.    हसन मश्रीफ, कैबिनेट मंत्री (एनसीपी)

6.    वर्षा गायकवाड़, कैबिनेट मंत्री (कांग्रेस)

7.    राजेंद्र शिंगणे, कैबिनेट मंत्री (एनसीपी)

8.    नवाब मलिक, कैबिनेट मंत्री (एनसीपी)

7.    राजेश टोपे, कैबिनेट मंत्री (एनसीपी)

10.    केदार सुनील छत्रपाल, कैबिनेट मंत्री (कांग्रेस)

11.    अशोक चव्हाण, कैबिनेट मंत्री (कांग्रेस)

12.    दिलीप वल्से पाटिल, कैबिनेट मंत्री (एनसीपी)

13.    अमित देशमुख, कैबिनेट मंत्री (कांग्रेस)

14.    भूसे दादाजी, कैबिनेट मंत्री (शिवसेना)

15.    जितेंद्र आव्हाड, कैबिनेट मंत्री (एनसीपी)

16.    संदीपन भुमरे, कैबिनेट मंत्री (शिवसेना)

17.    बालासाहेब पाटिल, कैबिनेट मंत्री (एनसीपी)

18.    यशोमति ठाकुर, कैबिनेट मंत्री (कांग्रेस)

19.    संजय राठौड़, कैबिनेट मंत्री (शिवसेना)

20.    गुलाब राव पाटिल, कैबिनेट मंत्री (शिवसेना)

21.    अनिल परब, कैबिनेट मंत्री (शिवसेना)

22.    उदय सामंत, कैबिनेट मंत्री (शिवसेना)

23.    केसी पाडवी, कैबिनेट मंत्री (कांग्रेस)

24.    शंकर राव गडाख, कैबिनेट मंत्री (निर्दलीय विधायक, शिवसेना समर्थित)

25.    असलम शेख, कैबिनेट मंत्री (कांग्रेस)

26.    आदित्य ठाकरे, कैबिनेट मंत्री (शिवसेना)

राज्य मंत्री पद की शपथ ग्रहण करने वाले नेता

1.    अब्दुल सत्तार

2.    संजय बनसोंडे

3.    प्राणक्त तनपुरे

4.    राजेंद्र पाटिल

5.    बंटी पाटिल

6.    शंभूराज देसाई

7.    अदिति तटकरे

6.    बच्चू कडू

7.    विश्वजीत कदम

10.    दत्तात्रेय भरणे

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार महाराष्ट्र में पीएमओ (PMO) की तर्ज पर सीएमओ (CMO) बनाये जाने की भी खबर आ रही हैं। सीएमओ के मुख्यमंत्री कार्यालय के सभी कामकाज को संभालेगा। गौरतलब है कि इस बार कैबिनेट में मुंबई से किसी विधायक को मंत्री नहीं बनाया जा रहा है, सिर्फ आदित्य ठाकरे को ही ये खास मौका दिया गया है।  इसके लिए शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे को बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। जो उन्हें भविष्य के लिए और मजबूत बनायेगी।

मिली जानकारी के अनुसार शिवसेना से आदित्य ठाकरे का मंत्री बनना लगभग तय था । आदित्य ठाकरे ने पहली बार चुनाव लड़ा है और वर्ली से विजयी रहे हैं। महाराष्ट्र मंत्रिमंडल का विस्तार क्षेत्रीय और जातीय समीकरणों के आधार पर हो रहा है। ये कोशिश की गई है कि महाराष्ट्र के सभी क्षेत्रों को मंत्रिमंडल में बराबरी से प्रतिनिधित्व मिले। मिली जानकारी के अनुसार 36 नये मंत्रियों को उद्धव ठाकरे मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है। इसे देखते हुए  विदर्भ, मराठवाड़ा, पश्चिम महाराष्ट्र, कोंकण और मुंबई, जातीय आधार पर मराठा, अनुसूचित जाति एवं जनजाति, ओबीसी और अल्पसंख्यक वर्ग के कोटे तय किए गए हैं।

कांग्रेस ने अपने मंत्रियों की सूची जारी कर दी है, सूची के अनुसार अशोक चव्हाण, केसी पाडवी, विजय वादी तिवारी, अमित देशमुख, सुनील केदार, यशोमति ठाकुर, वर्षा गायकवाड़, असलम शेख, सतेज पाटिल और विश्वजीत कदम आज महाराष्ट्र सरकार में मंत्री पद की शपथ लेंगे।

मुंबई में शपथ ग्रहण समारोह दोपहर 1 बजे होगा। शपथ ग्रहण समारोह राजभवन के स्थान पर महाराष्ट्र विधानसभा भवन के प्रांगण में किया जाएगा। ज्ञात हो कि मंत्रियों की लिस्ट के फाइनल न होने की वजह से मंत्रिमंडल विस्तार टलता रहा है। आज होने वाले विस्तार पर सबकी नजर इस बात पर टिकी हुई है कि एनसीपी से डिप्टी सीएम का चेहरा कौन होगा और क्या कांग्रेस को उप मुख्यमंत्री का पद मिल सकेगा? एनसीपी नेता अजित पवार को लेकर अभी सस्पेंस बना हुआ है।

गौरतलब है कि बीते दो सप्ताह से शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस से जुड़े महा विकास अगाड़ी ने नेताओं ने मंत्रिमंडल विस्तार योजनाओं को अंतिम रूप देने के लिए कई बैठकों का आयोजन किया था। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के अलावा महा विकास अगाड़ी गठबंधन सरकार में सिर्फ छह कैबिनेट मंत्री हैं जिनमें तीनों दलों में से दो-दो मंत्री शामिल है। सोमवार (30 दिसंबर) को लगभग 36 नये मंत्रियों की कैबिनेट मंत्री और राज्य मंत्री रैंक के मंत्रियों के शामिल होने की संभावना है। महाराष्ट्र के मंत्री और कांग्रेस नेता बाला साहेब थोराट के अनुसार, शपथ ग्रहण समारोह के लिए सूची को अंतिम रूप दिया जा चुका है। सूत्रों के अनुसार महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण को राजस्व मंत्रालय मिलने की संभावना है। महाराष्ट्र के राज्यपाल बी.एस. कोशियारी दिन में शपथ दिलाएंगे। 

ज्ञात हो कि एक माह पहले 28 नवंबर को शिवसेना के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने शिवाजी पार्क में शपथ ली थी, उनके साथ 6 मंत्रियों ने भी शपथ ली थी। एनसीपी से छगन भुजबल और जयंत पाटिल, कांग्रेस से बालासाहेब थोराट और नितिन रावत और शिवसेना से एकनाथ शिंदे और सुभाष देसाई थे। पहले ऐसी आशंका जतायी जा रही थी कि मंत्रिमंडल का विस्तार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले होगा लेकिन वो न हो सका। उसके पश्चात 23 दिसंबर को शपथ विधि की तारीख तय की गई थी लेकिन तब भी मंत्रिमंडल का विस्तार टल गया।

Maharashtra: महाराष्ट्र में किसानों का दो लाख रुपये से अधिक का फसल कर्ज नहीं होगा माफ


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.