यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 05, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
मुंबई में 56 वर्ष बाद दो दशहरा रैलियों का आयोजन, शिवसेना के दोनों गुटों का शक्ति प्रदर्शन; पुलिस बल तैनात
शिवसेना के गठन के 56 साल बाद बुधवार को मुंबई में दो दशहरा रैलियों का आयोजन किया जा रहा है। ...और पढ़ें

मुंबई, एजेंसी। शिवसेना (Shiv sena) में हुए विभाजन और महाराष्ट्र में राजनीतिक संकट के कारण सरकार बदलने के बाद दोनों खेमों द्वारा ताकत दिखाने के रूप में देखा जा रहा है। कोविड-19 से संबंधित पाबंदियों के कारण दो साल बाद शिवाजी पार्क (Shivaji Park) में दशहरा रैली ( Dussehra rally ) का आयोजन किया जा रहा है।
शिवसेना के दोनों गुटों की ओर से अपनी-अपनी रैलियों के सफल होने का दावा किया जा रहा है। वहीं इनके नेता रैलियों की तैयारियों का जायजा ले चुके हैं।
दो दशहरा रैलियों का भव्य आयोजन
समाचार एजेंसी पीटीआइ के अनुसार इस साल दशहरा रैली में भारी भीड़ होने का अनुमान लगाते हुए शिवाजी पार्क और बांद्रा कुर्ला कॉम्पलेक्स (बीकेसी) में सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए हैं। बता दें कि शिवसेना के गठन के 56 साल बाद बुधवार को मुंबई में दो दशहरा रैलियों का आयोजन किया जा रहा है। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे दो अलग-अलग रैलियों को संबोधित करेंगे।
एकनाथ शिंदे गुट की पहली दशहरा रैली

शिवाजी पार्क में शिवसैनिकों को ठाकरे संबोधित करेंगे जबकि दूसरी रैली को एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) संबोधित करेंगे। ये शिंदे गुट की पहली दशहरा रैली बतायी जा रही है। बता दें कि हर साल यहां पारंपरिक रूप से दशहरा रैली का आयोजन किया जाता है।
एमएमआरडीए मैदान में होने वाली रैली में तीन से चार लाख लोगों के आने की उम्मीद जतायी जा रही है। शिवसेना के दोनों गुटों की ओर से अपनी-अपनी रैली के स्थल तक लोगों को पहुंचाने के लिए हजारों की संख्या में बसें लगायी गई हैं।
मुंबई पुलिस तैनात, बदले गए रूट
दशहरा रैली को देखते हएु मुंबई की कई सड़कों पर यातायात पर रोक लाग दी गई और कुछ के रूट बदल दिए गए हैं। मुंबई पुलिस अधिकारी के अनुसार बुधवार को देवी दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन भी किया जाएगा जिसे
देखते हुए 15,200 पुलिसकर्मी, 3,200 अधिकारी, 1,000 होमगार्ड जवान, 1500 पुलिसकर्मी, 20 त्वरित कार्रवाई टीम और 15 बम रोधी दस्तों को तैनात किया गया है।
अपराध शाखा के अधिकारियों को भी साधारण कपड़ों में तैनात कर दिया गया है। जुहू, वर्सोवा, दादर और गिरगांव समेत प्रमुख समुद्री तटों पर सुरक्षा के खास इंतजाम कर दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें-
Nagpur: आरएसएस मुख्यालय में विजयदशमी कार्यक्रम का आयोजन, पहली बार किसी महिला को बनाया मुख्य अतिथि
Dussehra Ravan Dahan:विजयदशमी पर शमी पत्र का करें ये उपाय, सुख-समृद्धि और ऐश्वर्य में होगी वृद्धि
