यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल को उड़ाने की धमकी, धमकाने वाले शख्स की हुई पहचान; जांच में जुटी पुलिस
धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। पुलिस ने जानकारी दी कि बुधवार शाम करीब ...और पढ़ें

राज्य ब्यूरो,मुंबई। मुंबई के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल (Dhirubhai Ambani International School) को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। पुलिस का दावा है कि उसने धमकी देनेवाले की पहचान कर ली है। वह जल्दी ही उसे गिरफ्तार कर लेगी। पुलिस सूत्रों के अनुसार बुधवार शाम करीब 4.30 बजे स्कूल के लैंडलाइन फोन पर किसी व्यक्ति ने फोन कर कहा कि स्कूल में टाइम बम फिट किया जा चुका है। इतना कहकर फोन काट दिया गया था। फोन आने के तुरंत बाद स्कूल प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी थी।
पुलिस सूत्रों का कहना है कि फोन करनेवाले की पहचान कर ली गई है। वह जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बता दें कि कुछ माह पहले ही अंबानी समूह के ही हरकिशन दास रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में भी धमकी भरा एक फोन आया था। जिसमें अस्पताल को उड़ाने और अंबानी परिवार को मारने की धमकी दी गई थी। यह धमकी देनेवाला व्यक्ति विक्षिप्त निकला था।