यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
MSCB स्कैम मामले में अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा को बड़ी राहत, आर्थिक अपराध शाखा ने दी क्लीन चिट
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार को बड़ी राहत मिली। मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने ...और पढ़ें

HighLights
- MSCB बैंक मामले में कोई गलत काम नहीं आया नजर: EOW
- बैंक को लोन जारी करने की प्रक्रिया में कोई गड़बड़ी नहीं: EOW
एएनआई, मुंबई। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार को बड़ी राहत मिली। मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने 25,000 करोड़ रुपये के महाराष्ट्र राज्य सहकारी बैंक (MSCB) घोटाला मामले में सुनेत्रा पवार को क्लीन चिट दे दी, जिन्हें बारामती से सत्तारूढ़ राजग ने लोकसभा उम्मीदवार बनाया है।
EOW ने क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की
ईओडब्ल्यू ने अपनी क्लोजर रिपोर्ट में कहा कि उन्हें महाराष्ट्र राज्य सहकारी बैंक मामले में कोई आपराधिकता या गलत काम नजर नहीं आया। साथ ही यह भी कहा कि बैंक को लोन जारी करने या जरंदेश्वर चीनी मिल को बेचने की प्रक्रिया में कोई गड़बड़ी नहीं।
यह भी पढ़ें: शरद पवार के गढ़ बारामती में क्या सेंध लगाएगी बहू, ननद-भाभी में रोचक मुकाबला

ईओडब्ल्यू की क्लोजर रिपोर्ट ऐसे समय में आई है जब विपक्षी आईएनडीआईए के नेताओं ने भाजपा पर 'वॉशिंग मशीन' का आरोप फिर दोहराया। दरअसल, विपक्षी गठबंधन ने दावा किया कि सत्ताधारी पार्टी में शामिल होने के बाद जांच एजेंसियां असंतुष्ट नेताओं के खिलाफ धीमी गति से काम करती हैं।
ईओडब्ल्यू के अनुसार, सुनेत्रा ने 2008 में जय एग्रोटेक के निदेशक पद से इस्तीफा दे दिया, जिसके दो साल बाद कंपनी ने जरांदेश्वर चीनी मिल को 20.25 करोड़ रुपये आवंटित किए थे। बता दें कि सुनेत्रा पवार बारामती से मौजूदा सांसद और राजनीति के भीष्म कहे जाने वाले शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले के खिलाफ चुनावी मैदान में हैं।