विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Lok Sabha Election 2024: 'बारामती लोकसभा सीट पर रिश्तों की नहीं, बल्कि विचारधारा की लड़ाई है', अजित पवार की पत्नी का छलका दर्द

Published: Mon, 15 Apr 2024 04:00 AM (IST)

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) की उम्मीदवार सुनेत्रा पवार ने कहा कि बारामती लोकसभा सीट पर रिश्तों की नहीं बल्कि विचारधारा ...और पढ़ें

सुनेत्रा का मुकाबला एनसीपी संस्थापक शरद पवार की बेटी सांसद सुप्रिया सुले से है।
सुनेत्रा का मुकाबला एनसीपी संस्थापक शरद पवार की बेटी सांसद सुप्रिया सुले से है।

पीटीआई, पुणे/मुंबई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) की उम्मीदवार सुनेत्रा पवार ने कहा कि बारामती लोकसभा सीट पर रिश्तों की नहीं, बल्कि विचारधारा की लड़ाई है। वह महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजीत पवार की पत्नी हैं। सुनेत्रा का मुकाबला एनसीपी संस्थापक शरद पवार की बेटी सांसद सुप्रिया सुले से है। सुले रिश्ते में उनकी ननद लगती हैं।

उन्होंने मीडिया से कहा कि यह चुनाव रिश्तों नहीं, बल्कि विचारधाराओं को लेकर है। सुनेत्रा ने कहा कि उन्हें पवार परिवार के गढ़ बारामती के लोगों से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। उन्होंने कहा कि मैं पहले दूसरों के लिए वोट मांगती थी, लेकिन इस बार मैं अपने लिए मांग रही हूं। यह एक अलग तरह की जिम्मेदारी है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।