विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

महाराष्ट्र में पैसे को लेकर विवाद में बेटे ने की पिता की हत्या, ग्राइंडर से काटा गला

Published: Tue, 20 Oct 2026 02:00 AM (IST)

महाराष्ट्र के पालघर में पैसों के विवाद को लेकर एक बेटे ने अपने पिता की इलेक्ट्रिक ग्राइंडर से गला रेतकर ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है।

तस्वीर का इस्तेमाल प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है।

HighLights

  1. पालघर में बेटे ने पैसों के विवाद में पिता को मारा।

  2. इलेक्ट्रिक स्टोन-कटर ग्राइंडर से गला रेता गया।

  3. आरोपी मुकेश परमार गुजरात के भरूच से गिरफ्तार।

डिजिटल डेस्क, पालघर। महाराष्ट्र के पालघर में पैसों के विवाद में एक व्यक्ति ने इलेक्ट्रिक स्टोन-कटर ग्राइंडर से अपने पिता की कथित तौर पर गला रेतकर हत्या कर दी।

पालघर के एसपी यतीश देशमुख ने कहा कि शुरुआती जांच से पता चला है कि मोहनलाल परमार और उनके बेटे मुकेश परमार के बीच मुंबई में एक संपत्ति की बिक्री से मिली रकम को लेकर अक्सर झगड़ा होता था। आरोपित बेटा कर्ज चुकाने और कार खरीदने के लिए भी पैसे मांगता था।

ग्राइंडर से काट दिया पिता का गला

मोहनलाल मुंबई के दादर इलाके में बर्तनों की दुकान चलाते थे। पिता के साथ तीखी बहस के बाद मुकेश रविवार दोपहर अपने अपार्टमेंट से चला गया। पुलिस के अनुसार, उसने हार्डवेयर की दुकान से टाइल और स्लैब काटने में इस्तेमाल होने वाली नई इलेक्ट्रिक ग्राइंडर मशीन खरीदी।

घर लौटने के बाद उसने इस मशीन से अपने पिता का गला काट दिया। इसके बाद वह घटनास्थल से फरार हो गया। बाद में पुलिस ने मुकेश परमार का पता लगा लिया और पड़ोसी राज्य गुजरात के भरूच से उसे गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें: मुंबई: बारामती एयरपोर्ट के पास शिपिंग कंपनी के मालिक पर हमला, फूलों का गुलदस्ता लेकर सेल्फी लेने आए थे हमलावर