सिया एक साल क्यों रोकना चाहती थी शादी? केतन हत्याकांड पर पुलिस का खुलासा, अब तक क्या-क्या हुआ?
पुणे के केतन अग्रवाल हत्याकांड में पुलिस ने खुलासा किया है कि मंगेतर सिया शादी टालना चाहती थी और परिवार ...और पढ़ें
-1782318821989_m.webp)
केतन मर्डर केस में मंगेतर सिया की खौफनाक साजिश का पर्दाफाश।
HighLights
सिया शादी टालना चाहती थी, परिवार ने मना किया।
प्रेमी चेतन संग मिलकर केतन को खाई में धकेला।
हुडी और कॉल डिटेल्स से पुलिस ने सुलझाई गुत्थी।
राज्य ब्यूरो,मुंबई। पुणे के सनसनीखेज केतन अग्रवाल हत्याकांड में पुलिस को पूछताछ में पता चला है कि इस हत्याकांड की मास्टर माइंड केतन की मंगेतर सिया उससे अपना विवाह एक साल के लिए टालना चाहती थी। परिवार उसकी इस बात पर सहमत नहीं हुआ तो उसने केतन की हत्या की ही योजना बना डाली।
पुलिस का यह भी कहना है कि हत्या के दिन सिया के प्रेमी चेतन चौधरी की पोशाक एवं हत्या के बाद सिया के व्यवहार ने जांचकर्ताओं को इस हत्याकांड की तह तक पहुंचने में मदद की।
शादी के एक साल तक टालना चाहती थी सिया
पुलिस ने बुधवार को बताया कि पूछताछ के दौरान मृतक केतन के चाचा ने बताया कि सिया ने शादी को लेकर पहले कुछ आपत्तियां जताई थीं, और पूछा था कि क्या शादी को एक साल के लिए टाला जा सकता है।
केतन की बहन संजना और परिवार के अन्य सदस्यों से पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि सिया ने इस दुखद घटना से पहले कई बार केतन को लोहागढ़ किले में अपने साथ चलने के लिए राजी किया था। 31 मई को सिया केतन को लोहागढ़ किले में ले गई थी। उसने चार जून को भी केतन को लोहागढ़ किले में ले जाने की जिद की। लेकिन केतन की मां ने उसे दूसरी बार वहां जाने की अनुमति नहीं दी।
प्री-वेडिंग शूट के लिए बाली जाना चाहते थे केतन और सिया
परिवार के अनुसार, केतन और सिया प्री-वेडिंग शूट के लिए बाली जाना चाहते थे। लेकिन इस यात्रा से ठीक पहले रहस्यमय ढंग से केतन का पासपोर्ट गायब हो गया, जिसके कारण उन्हें यह यात्रा रद करनी पड़ी। परिवार को शक है कि अपनी योजना को अंजाम देने के लिए पासपोर्ट गायब होने के पीछे भी सिया का हाथ हो सकता है।
सिया जिद करके केतन को ले गई लोहागढ़
बाली यात्रा रद होने के बाद सिया ने एक बार फिर जिद की कि केतन 14 जून को लोहागढ़ जाए। उस दिन, उसने कथित तौर पर केतन को चट्टान से धक्का देने की कोशिश की। तब वह एक झाड़ी को पकड़कर बचने में कामयाब रहा। जब केतन ने पूछा कि उसे धक्का क्यों दिया, तो उसने सांप होने का झूठा बहाना बनाकर उसे आलिंगनबद्ध कर लिया, और यह जताने की कोशिश की कि उसने उसकी रक्षा की है।
केतन को 400 फुट गहरी खाई में धकेला
इसके चार दिन बाद ही वह फिर केतन को लेकर लोहागढ़ पहुंच गई। इस बार केतन की किस्मत अच्छी नहीं रही, और सिया और उसके प्रेमी चेतन उसे 400 फुट गहरी खाईं में ढकेलकर उसकी जान ले ली।
चेतन की हुडी और सिया की कॉल डिटेल से पुलिस पहुंची तह तक
जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हत्या के दिन लोहागढ़ किले में सिया और केतन के पीछे कुछ दूरी पर चल रहे सिया के प्रेमी चेतन चौधरी की पोशाक और सिया की कॉल डिटेल ने पुलिस का शक इन दोनों पर बढ़ाया, जो जांच के बाद सही साबित हुआ।
पुलिस के अनुसार, 18 जून को जब केतन और सिया लोनावला स्थित लोहागढ़ किले में गए तो 33 डिग्री सेल्सियस की भीषण गर्मी भी एक व्यक्ति उन दोनों के पीछे कुछ दूरी पर हुडी (सिर पर टोपीवाली पूरी आस्तीन की टीशर्ट) पहनकर चल रहा था। लोहागढ़ किले के टिकट काउंटर पर लगे सीसीटीवी में एक व्यक्ति को इस तरह की पोशाक में सिया और केतन के ठीक पीछे चलने देखकर पुलिस को उसपर शक हुआ।
पुलिस को यह बात असामान्य लगी कि तापमान लगभग 33 डिग्री सेल्सियस होने के बावजूद वह व्यक्ति हुडी पहने हुए था। उसकी संदिग्ध गतिविधियों ने उन्हें केतन की मौत की आगे जांच करने के लिए प्रेरित किया। जबकि शुरू में यह एक दुखद ट्रेकिंग दुर्घटना ही प्रतीत हो रही थी। क्योंकि सिया ने मृतक के परिवार को बताया था कि पहाड़ पर ट्रेकिंग के दौरान पैर फिसल जाने से केतन गहरी खाईं जा गिरा, और उसकी मौत हो गई।
सीसीटीवी फुटेज की मदद से की पहचान
हुडी वाले व्यक्ति पर पुलिस को शक होने पर सीसीटीवी फुटेज की बारीकी से जांच करते समय पाया कि उस व्यक्ति ने व्यक्ति ने शॉर्ट्स और हुडी पहनी हुई थी। हुडी का अगला हिस्सा इतना नीचे खींचा हुआ था कि उसका चेहरा दिखाई नहीं दे रहा था। इसके अलावा, उस व्यक्ति ने हुडी के ऊपर हेडसेट लगा रखा था।
एक अन्य फुटेज क्लिप में पुलिस ने देखा कि सिया अचानक पीछे मुड़कर देखती है और उसी समय हुडी पहने हुए वह व्यक्ति अचानक बैठ जाता है।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि शक होने पर उन्होंने 18 जून को उस विशेष समय का तापमान जांचा और पाया कि यह 33 डिग्री सेल्सियस था और उन्हें आश्चर्य हुआ कि इतनी गर्मी में कोई हुडी क्यों पहनेगा।
7 महीने में सिया-चेतन के बीच 2004 कॉल
शक गहराने पर पुलिस सिया की कॉल डिटेल्स की पड़ताल शुरू की, तो पता चला कि सिया ने पिछले सात महीनों में किसी व्यक्ति से 2004 फोन करके कुल 238 घंटे बात की थी। पुलिस ने उस व्यक्ति का फोन नंबर खंगाला तो उसकी चाल-ढाल और कद-काठी लोहागढ़ किले के सीसीटीवी फुटेज में दिखे हुडी वाले व्यक्ति से मिलती दिखाई दी। फोन नंबर से उस व्यक्ति की पहचान की चेतन चौधरी के रूप में स्थापित हुई।
कॉल रिकॉर्ड से साजिश का साजिश का खुलासा
उनके अनुसार, सिया के कॉल रिकॉर्ड की जांच से पता चला कि उनके और एक ऐसे व्यक्ति के बीच व्यापक बातचीत हुई थी जो बाद में उनका प्रेमी चेतन चौधरी निकला। जब पुलिस ने चौधरी का पता लगाकर उसे हिरासत में लिया और पूछताछ शुरू की, तो एक के बाद हत्याकांड की एक के बाद एक कड़ियां जुड़ती चली गईं, और सिया और चेतन की मिलीभगत वाली एक सुनियोजित साजिश का खुलासा हुआ।
चेतन के साथ भागने के पक्ष में नहीं थी सिया
पुलिस ने कहा कि हत्या का मकसद सिया और चेतन के रिश्ते और केतन से शादी करने की उसकी अनिच्छा से जुड़ा हुआ प्रतीत होता है।
पुलिस ने पूछताछ के दौरान चेतन से पूछा गया कि उसने सिया के साथ भागने के बजाय केतन को क्यों मार डाला। तो चेतन ने बताया कि सिया सगाई तोड़कर चेतन के साथ भागने के पक्ष में नहीं थी, क्योंकि उसे लगता था कि ऐसा करने से उसके परिवार का अपमान होगा।
