विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

महाराष्ट्र में सियासी बवाल, दाऊद के करीबी के साथ पार्टी कर रहे थे शिवसेना-UBT नेता! BJP ने की गिरफ्तारी की मांग

By AgencyEdited By: Anurag Gupta
Published: Fri, 15 Dec 2023 05:34 PM (IST)

शिवसेना-यूबीटी नेता सुधाकर बडगुजर की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। बता दें कि भाजपा नेता नितेश राणे ने 1993 बम ब्लास्ट ...और पढ़ें

भारतीय जनता पार्टी नेता नितेश राणे (फोटो: @NiteshNRane)
भारतीय जनता पार्टी नेता नितेश राणे (फोटो: @NiteshNRane)

HighLights

  1. सुधाकर बडगुजर की बढ़ेंगी मुश्किलें, मामले की होगी SIT जांच
  2. भाजपा नेता ने सलीम कुट्टा की पार्टी की तस्वीर रखी सामने

एएनआई, मुंबई। शिवसेना-यूबीटी नेता सुधाकर बडगुजर की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। बता दें कि भाजपा नेता नितेश राणे ने 1993 बम ब्लास्ट के आरोपी दाऊद इब्राहिम के करीबी पार्टनर सलीम कुट्टा के साथ सुधाकर बडगुजर कथित तौर पर पार्टी कर रहे थे। इस पार्टी के फोटो और वीडियो साक्ष्य सदन के नेता को सौंप दिया है।

वहीं, नितेश राणे ने तत्काल प्रभाव से सुधाकर बडगुजर की गिरफ्तारी की मांग करते हुए कहा कि सुधाकर बडगुजर का इन लोगों के साथ क्या लिंक हैं? इसकी जांच की जानी चाहिए। इस मामले में सुधाकर बडगुजर के राजनीतिक आका की भी जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारी तमाम मांगें सुनने के बाद उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एसआईजी जांच का एलान किया और जल्द ही अब जांच शुरू हो जाएगी।

यह भी पढ़ें: हिंसा की जांच के लिए होगा SIT का गठन, फडणवीस ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का लिया संकल्प

क्या है पूरा मामला?

भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि दाऊद इब्राहिम का करीबी सलीम कुट्टा पेरोल के आखिरी दिन एक पार्टी की थी। इस पार्टी में शिवसेना-यूबीटी गुट के नासिक महानगर पालिका प्रमुख सुधाकर बडगुजर भी शामिल हुए। बकौल एजेंसी, नितेश राणे ने पार्टी की तस्वीर दिखाते हुए सुधाकर बडगुजर को गिरफ्तार किए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि इस पार्टी की वीडियो भी मेरे पास है जिसमें दारू पार्टी चल रही है और तमाम लोग नाच-गा रहे हैं।

यह भी पढे़ं: महाराष्ट्र स्पीकर को SC का आदेश, विधायकों की अयोग्यता की याचिका पर 10 जनवरी तक करें फैसला

उन्होंने कहा कि मैंने, आशीष शेलार सहित तमाम सदस्यों ने जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि आतंकियों के साथ अगर राजनीतिक दलों के प्रमुख लोग अगर पार्टी करने लग गए तो हमारा देश और राज्य सुरक्षित नहीं है। ऐसे में उप मुख्यमंत्री ने इस तमाम विषय पर एसआईटी जांच की बात कही है और जल्द ही दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।