विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पुणे गैस रिसाव मामले में शेफलर इंडिया के CEO हर्ष कदम गिरफ्तार, पुलिस ने दर्ज की गैर-इरादतन हत्या की धारा; जानें क्या है पूरा मामला

Published: Wed, 21 Oct 2026 11:34 PM (IST)

पुणे में शेफलर इंडिया के प्लांट में हुए गैस रिसाव मामले में कंपनी के सीईओ हर्ष कदम को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें दो कर्मचारियों की मौत हो गई थी।

शेफलर इंडिया के सीईओ हर्ष कदम गिरफ्तार

शेफलर इंडिया के सीईओ हर्ष कदम गिरफ्तार

HighLights

  1. शेफलर इंडिया के सीईओ हर्ष कदम गिरफ्तार

  2. पुणे प्लांट में गैस रिसाव से दो मौतें

  3. गैर-इरादतन हत्या सहित कई धाराएं दर्ज

डिजिटल डेस्क, मुंबई। पुणे में इंजीनियरिंग कंपनी शेफलर इंडिया के प्लांट में जून में हुए गैस रिसाव मामले में कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) हर्ष कदम को गिरफ्तार किया गया है। इस घटना में दो कर्मचारियों की मौत हो गई थी।

इंस्पेक्टर ने बताया कि इस मामले में गैर-इरादतन हत्या समेत कई अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है और कदम इस मामले में गिरफ्तार होने वाले आठवें व्यक्ति हैं। सीईओ को हिरासत में लेने के बाद उनका मेडिकल चेकअप कराया गया, जिसमें ब्लड प्रेशर काफी बढ़ा हुआ मिला।

डॉक्टर की सलाह पर उन्हें अस्पताल भेज दिया गया। हमने कोर्ट में एक रिपोर्ट सौंपी है, जिसमें कोर्ट ने निर्देश दिया है कि इलाज पूरा होने के बाद उन्हें पेश किया जाए। यह मामला नौ जून की एक घटना से जुड़ा है, जो तलेगांव में स्थित कंपनी के परिसर में हुई थी। यहां कार्बन डाइआक्साइड आधारित फायर सप्रेशन सिस्टम (आग बुझाने वाली प्रणाली) की मरम्मत का काम करते समय गैस लीक होने से दो कर्मचारियों की मौत हो गई।

सोर्स- न्यूज एजेंसी PTI के इनपुट के अनुसार

यह भी पढ़ें- टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस का बिहार कनेक्शन, पुणे-जयपुर एक्सप्रेस से बेगूसराय का शूटर अरेस्ट