विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

महाराष्ट्र के सांगली में मंदिर की दीवार गिरने से 6 लोगों की मौत, 14 घायल

Published: Tue, 12 May 2026 08:52 PM (IST)Updated: Tue, 12 May 2026 09:01 PM (IST)

महाराष्ट्र के सांगली में भारी बारिश के कारण एक मंदिर की दीवार गिरने से बड़ा हादसा हो गया। इस घटना ...और पढ़ें

मंदिर की दीवार गिरने से 6 लोगों की मौत।

मंदिर की दीवार गिरने से 6 लोगों की मौत।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। महाराष्ट्र के सांगली में बारिश के कारण मंदिर की दीवार गिरने से बड़ा हादसा हो गया है। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 14 लोग घायल बताए जा रहे हैं।

समाचार एजेंसी PTI के मुताबिक, हादसा उस समय हुआ जब इलाके में लगातार तेज बारिश और आंधी का दौर जारी था। अचानक मंदिर की दीवार भरभराकर गिर गई, जिसकी चपेट में कई लोग आ गए।

हादसे के बाद मची अफरा-तफरी

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

राहत-बचाव कार्य जारी

पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचकर मलबा हटाने के काम में जुटी रहीं। अधिकारियों के मुताबिक लगातार बारिश के कारण दीवार कमजोर हो गई थी, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ। फिलहाल प्रशासन पूरे मामले की जांच कर रहा है।

(समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

यह भी पढ़ें- मुंबई में मानसून से पहले खतरे की घंटी: MMR की 827 इमारतें बेहद जर्जर, 18 हजार से ज्यादा घर असुरक्षित