Move to Jagran APP

मुंबई में भगवान श्रीराम के यशोगान को होंगे कार्यक्रम, स्वामी गोविंद देव गिरि महाराज सहित कई अंतरराष्ट्रीय वक्ता करेंगे संबोधित

मुंबई पुलिस की विशिष्ट आतंकवाद-रोधी इकाई फोर्स वन के प्रमुख भगवान श्रीराम के जीवन और शिक्षाओं से मिलने वाली शक्ति को लोगों के साथ साझा करेंगे।इसके लिए गेटवे आफ इंडिया मुंबई विश्वविद्यालय और बैलार्ड पियर में भगवान श्रीराम को समर्पित सब में राम शाश्वत श्रीराम नामक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।एडीजी रैंक के अधिकारी कृष्ण प्रकाश ने कहा कि भगवान श्रीराम की सार्वभौमिक अपील विचारधाराओं एवं समय से परे हैं।

By Agency Edited By: Sonu Gupta Published: Thu, 16 May 2024 11:45 PM (IST)Updated: Thu, 16 May 2024 11:45 PM (IST)
मुंबई में भगवान श्रीराम के यशोगान को होंगे कार्यक्रम। फाइल फोटो।

आईएएनए, मुंबई। मुंबई पुलिस की विशिष्ट आतंकवाद-रोधी इकाई 'फोर्स वन' के प्रमुख भगवान श्रीराम के जीवन और शिक्षाओं से मिलने वाली शक्ति को लोगों के साथ साझा करेंगे। इसके लिए गेटवे ऑफ इंडिया, मुंबई विश्वविद्यालय और बैलार्ड पियर में भगवान श्रीराम को समर्पित 'सब में राम शाश्वत श्रीराम' नामक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

सूफी कविता में भी की गई है भगवान राम की बात  

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी) रैंक के अधिकारी कृष्ण प्रकाश ने कहा कि भगवान श्रीराम की सार्वभौमिक अपील विचारधाराओं एवं समय से परे हैं। यहां तक कि निर्गुण निराकार को मानने वाले संत कबीर ने गाया कि सभी में भगवान श्रीराम विद्यमान हैं। सूफी कविता में भी भगवान राम के बारे में उतनी ही बात की गई है, जितनी भक्ति कविता में।

स्वामी गोविंद देव गिरि महाराज सहित कई अंतरराष्ट्रीय वक्ता करेंगे संबोधित

कृष्णा ने बताया कि हिंदी साहित्य भारती और महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी कार्यक्रम का आयोजन कर रही है। कार्यक्रम में इंडोनेशिया, थाईलैंड और कई अन्य देशों के अंतरराष्ट्रीय वक्ताओं के साथ ही अयोध्या के स्वामी गोविंद देव गिरि महाराज, भारतीय शिक्षण मंडल के प्रमुख प्रो. बीआर शंकरानंद और शाश्वतानंद गिरि महाराज भी संबोधित करेंगे।

कार्यक्रम के विषयों में राम की कविता, रामायण के महिला पात्र, वाल्मीकि, तुलसीदास, कंबन, कृत्तिवास की विभन्न रामायणें शामिल होंगे।


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.