विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Maharashtra: दो साल से था लापता, अचानक मायानगरी में मिला तो पुलिस ने उठाया यह कदम...

By Agency Edited By: Mohd Faisal
Published: Sun, 04 Feb 2024 03:21 PM (IST)

राजस्थान के अलवर से पिछले दो साल से लापता व्यक्ति आखिरकार मिल गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि लापता ...और पढ़ें

Maharashtra: दो साल से था लापता, अचानक मायानगरी में मिला तो पुलिस ने उठाया यह कदम... (फाइल फोटो)
Maharashtra: दो साल से था लापता, अचानक मायानगरी में मिला तो पुलिस ने उठाया यह कदम... (फाइल फोटो)

HighLights

  1. मुंबई में मिला लापता व्यक्ति।
  2. दो साल से लापता था व्यक्ति।
  3. पुलिस ने व्यक्ति को परिवार को सौंपा।

पीटीआई, मुंबई। राजस्थान के अलवर से पिछले दो साल से लापता व्यक्ति आखिरकार मिल गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि लापता व्यक्ति रविवार को मुंबई से मिला है। लापता व्यक्ति को उसके परिवार से मिला दिया गया है।

मानसिक रूप से पीड़ित है व्यक्ति

सहायक पुलिस निरीक्षक गोकुल भोई ने कहा कि 35 वर्षीय अमित कुमार सैनी नामक व्यक्ति मानसिक रूप से पीड़ित है। उसे बांद्रा और खार इलाके में सड़कों पर घूमते हुए देखा गया था। इस दौरान एक पुलिस अधिकारी ने उससे पूछताछ की और उसके सामान की भी जांच की। पुलिस अधिकारी को उसके पासे फटे हुए दस्तावेज मिले। जिसमें एक फोन नंबर मिला, इसके बाद व्यक्ति के परिवार से संपर्क किया गया।

बांद्रा और खार स्टेशन में घूम रहा था व्यक्ति

अधिकारी ने बताया कि वह पिछले दो सालों से बांद्रा और खार स्टेशन के इलाकों में घूम रहा था। उन्होंने कहा कि वह बात नहीं कर सकता था, इसलिए उसके बैग की तलाशी ली गई। उसमें कुछ दस्तावेज थे, जिसके बाद ही उसके परिवार का पता लग पाया।

परिवार को सौंपा गया लापता व्यक्ति

सहायक पुलिस निरीक्षक के अनुसार, परिवार वालों से बातचीत करने के बाद ये पता चला कि वह पिछले दो साल से लापता था। इसके बाद पुलिस ने उसके परिवार के आने तक व्यक्ति का ख्याल रखा और उसे खाना-कपड़े उपलब्ध कराए। बता दें कि रविवार को उसका भाई अजय अपने एक दोस्त के साथ मुंबई पहुंचा, जिसके बाद उसे परिवार को सौंप दिया गया।

यह भी पढ़ें- अयोध्या के बाद SpiceJet ने तैयार किया नया प्लान, अब इन धार्मिक स्थलों को एयर कनेक्टिविटी से जोड़ेगा; लक्षदीप समेत ये जगह हैं शामिल

यह भी पढ़ें- Hyderabad: ऑनलाइन ठगी का शिकार हुई महिला, स्टॉक मार्केट और गेमिंग में किया 3.16 करोड़ निवेश; पांच आरोपी गिरफ्तार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।