विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Pune: पुणे पुलिस का एक्शन, CCTV फुटेज के जरिए आरोपी को पकड़ा; 8 साल की बच्ची के साथ किया था छेड़छाड़

By Agency Edited By: Nidhi Avinash
Published: Wed, 03 Jan 2024 09:24 AM (IST)

पुणे पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज में देखे गए महज आंशिक वाहन पंजीकरण नंबर के जरिए एक आरोपी को गिरफ्तार किया ...और पढ़ें

पुणे पुलिस ने CCTV फुटेज के जरिए आरोपी को पकड़ा (Image: Representative)
पुणे पुलिस ने CCTV फुटेज के जरिए आरोपी को पकड़ा (Image: Representative)

HighLights

  1. पुणे पुलिस ने CCTV फुटेज के जरिए आरोपी को पकड़ा
  2. 8 साल की बच्ची के साथ किया था छेड़छाड़
  3. 45 वर्षीय शख्स पर सिलसिलेवार छेड़छाड़ करने का आरोप

पीटीआई, पुणे। पुणे पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज में देखे गए महज आंशिक वाहन पंजीकरण नंबर के जरिए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

45 वर्षीय शख्स पर सिलसिलेवार छेड़छाड़ करने का आरोप है, जिसने हाल ही में कोंढवा इलाके में आठ साल की लड़की को कथित तौर पर अपना निशाना बनाया था। आरोपी मारुति नानावरे के खिलाफ छेड़छाड़ और अपहरण के छह मामले दर्ज हैं और 2013 में दुष्कर्म के एक मामले में उसे 10 साल की सजा हुई थी।

8 साल की बच्ची के साथ की थी छेड़छाड़

समाचार एजेंसी PTI के अनुसार, पिछले महीने हुई घटना में, कोंढवा इलाके में एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा आठ वर्षीय लड़की से कथित तौर पर छेड़छाड़ की गई थी। पुलिस अधिकारी ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि 'जांच के दौरान, हमने लगभग 100 सीसीटीवी फुटेज की जांच की और एक फुटेज में एक वाहन का आंशिक पंजीकरण नंबर देखा गया। इस सुराग के आधार पर, हम आरोपी का पता लगाने में कामयाब रहे।

पुलिस को जांच से पता चला कि आरोपी नानावरे के खिलाफ 2007 और 2013 के बीच स्वारगेट, भारती विद्यापीठ, बिबवेवाड़ी और सहकार नगर इलाकों में छह अलग-अलग मामले दर्ज थे।

पहले भी काटी है 10 साल की सजा

2013 में सहकार नगर पुलिस स्टेशन में दर्ज मामले में, उसने दुष्कर्म और अपहरण के आरोप में 10 साल जेल की सजा भी काटी थी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि, ताजे मामले में, नानावरे को भारतीय दंड संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (POCSO) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है।

यह भी पढ़ें: Thane: लव प्रपोजल ठुकराने पर युवक ने नाबालिग लड़की के साथ किया दुष्कर्म, आठ महीने बाद मामले का खुलासा; FIR दर्ज

यह भी पढ़ें: Hit And Run Law: नवी मुंबई में ट्रक ड्राइवरों ने पुलिसकर्मी पर जमकर भांजी लाठियां, जान बचाकर भागे सिपाही; देखें VIDEO