विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Thane: लव प्रपोजल ठुकराने पर युवक ने नाबालिग लड़की के साथ किया दुष्कर्म, आठ महीने बाद मामले का खुलासा; FIR दर्ज

Published: Tue, 02 Jan 2024 11:22 PM (IST)

महाराष्ट्र के ठाणे में एक 20 साल के युवक ने 13 साल की नाबालिग लड़की से कथिततौर पर दुष्कर्म किया। ...और पढ़ें

किशोरी से दुष्कर्म करने और उसे गर्भवती करने का मामला दर्ज। (फाइल फोटो)
किशोरी से दुष्कर्म करने और उसे गर्भवती करने का मामला दर्ज। (फाइल फोटो)

पीटीआई, ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे में एक 20 साल के युवक ने 13 साल की नाबालिग लड़की से कथिततौर पर दुष्कर्म किया। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज किया है। पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि दुष्कर्म करने और पीड़िता को गर्भवती करने के आरोप में नवी मुंबई के रबाले के रहने वाले एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

पुलिस ने बताया कि पीड़िता की मां की शिकायत के आधार पर आईपीसी की धारा 376 और यौन अपराधों से बच्चों की सुरक्षा (POCSO) के तहत रबाले एमआईडीसी पुलिस स्टेशन में आरोपी ओमकार (20) के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता की मां ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

यह भी पढ़ेंः सुनसान जगह पर न्यू ईयर से पहले चल रही थी रेव पार्टी; नशे में धुत थे युवा, तभी आ धमकी पुलिस...

पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना के बाद से आरोपी फरार है और उसकी खोज जारी है। इसके लिए तलाशी अभियान शुरू किया गया है।

युवक ने पहले की दोस्ती फिर...

बता दें कि आरोपी युवक ने पीड़िता से पहले दोस्ती की, फिर उसने उसे प्रेम का प्रस्ताव दिया, लेकिन लड़की ने उसे ठुकरा दिया। इसके बाद युवक ने मार्च 2023 में उसके साथ दुष्कर्म किया। इस वजह से वह आठ महीने की गर्भवती हो गई।

यह भी पढ़ेंः Latur Extramarital Affair: मां के साथ था अवैध संबंध, पता लगने पर नाबालिग ने प्रेमी को उतारा मौत के घाट