विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुंबई के पार्क में कपल से गुंडागर्दी, नाबालिगों ने बेरहमी से पीटा; 8 आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज

Published: Sat, 21 Nov 2026 12:34 PM (IST)

मुंबई के घाटकोपर में एक पार्क में कपल पर हमला करने और परेशान करने के आरोप में आठ नाबालिगों पर मामला दर्ज किया गया है। 

HighLights

  1. घाटकोपर पार्क में कपल पर आठ नाबालिगों का हमला।

  2. वायरल वीडियो के बाद भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज।

  3. नाबालिगों को जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के सामने पेश किया जाएगा।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मुंबई के घाटकोपर में शुक्रवार शाम को एक कपल पर हमला करने और उनको परेशान करने के आरोप में आठ नाबालिगों पर मामला दर्ज किया गया है। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें एक ग्रुप कपल के साथ उलझता और लड़के पर हमला करता हुआ दिखाई दे रहा है।

नवी मुंबई के रहने वाले इस कपल से तब बदसलूकी की गई, जब वे एक पार्क में मौजूद थे। शुरुआत में हुई कहासुनी जल्द ही हिंसा में बदल गई। वीडियो में दिख रहा है कि लड़कों में से एक युवक को डंडे से मार रहा है, जबकि दूसरा उसके चेहरे पर मुक्का मार रहा है।

किन धाराओं में दर्ज हुआ मामला?

युवक के साथ मौजूद महिला उसे बचाने की कोशिश करती दिख रही है, जबकि वह समूह जोड़े को लगातार परेशान करता रहता है। घाटकोपर पुलिस स्टेशन में इन आठ नाबालिगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं 189(2), 189(4), 118(1), 352 और 351(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के सामने होगी पेशी

पुलिस ने इन नाबालिगों के माता-पिता को नोटिस जारी कर उन्हें पुलिस स्टेशन आने के लिए कहा है। पुलिस ने बताया कि आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए इन आठ नाबालिगों को जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड (किशोर न्याय बोर्ड) के सामने पेश किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: 'मरने जा रहा हूं...', वीडियो कॉल पर प्रेमिका व जिगरी दोस्त को आखिरी संदेश, बालाघाट के जंगल में फंदे पर झूला 20 वर्षीय छात्र

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।