विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mumbai: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुंबई से दो वंदेभारत ट्रेनों को दिखाएंगे हरी झंडी

By Jagran NewsEdited By: Shashank Mishra
Published: Wed, 08 Feb 2023 08:31 PM (IST)

प्रधानमंत्री अपने इस दौरे के 20 दिन पहले ही मुंबई आए थे। तब उन्होंने 38000 करोड़ रुपयों की परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया था। इस बार के दौरे में PM वंदे भारत ट्रेन के साथ कुरार अंडरपास का भी उद्घाटन करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को मुंबई दौरे पर जा रहे हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को मुंबई दौरे पर जा रहे हैं।

राज्य ब्यूरो, मुंबई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को मुंबई दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान वह मुंबई से दो वंदेभारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाने के साथ कुछ विकास परियोजनाओं का उद्घाटन भी करेंगे। इसके अलावा वह दाऊदी बोहरा समुदाय के एक परिसर का भी उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री अपने इस दौरे के 20 दिन पहले ही मुंबई आए थे। तब उन्होंने 38000 करोड़ रुपयों की परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया था।

तब उन्होंने एक जनसभा को भी संबोधित करते हुए मुंबई में त्रिपल इंजन की सरकार लाने का आह्वान किया था। उनका आशय था कि केंद्र और राज्य में तो भाजपा सरकारें हैं ही, मुंबई महानगरपालिका में भी भाजपा का शासन आ जाए तो यहां के विकास को और गति मिल सकती है। अब 20 दिन बाद ही मुंबई में प्रधानमंत्री का दूसरा दौरा होने जा रहा है। इस बीच मुंबई महानगरपालिका का बजट भी आ चुका है, जिसने पहली बार 50,000 करोड़ का आंकड़ा पार किया है।

कुरार अंडरपास का भी उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री अपने शुक्रवार के दौरे में मध्य रेलवे के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस स्टेशन से दो वंदे भारत ट्रेनें रवाना करेंगे। इसमें से एक वंदे भारत शिरडी साईंनगर के लिए रवाना होगी, और दूसरी सोलापुर के लिए। इन दोनों वंदे भारत ट्रेनों को मिलाकर देश में कुल वंदे भारत ट्रेनों की संख्या 10 हो जाएगी।

मुंबई से शिरडी साईंनगर को जोड़ने वाली वंदेभारत साईं बाबा के दर्शन के लिए जानेवाले भक्तों के लिए तो बड़ी सुविधा देगी ही, महाराष्ट्र के एक बड़े शहर नासिक को भी मुंबई से जोड़ेगी।

इसके अलावा प्रधानमंत्री मुंबई में सांताक्रूज को चेंबूर से जोड़ने वाले लिंक रोड एवं कुरार अंडरपास का भी उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा प्रधानमंत्री दाउदी बोहरा समुदाय की शिक्षण संस्था अलजामिया-तुस-सैफिया के मरोल स्थित नए परिसर का भी उद्घाटन करेंगे।

ये भी पढ़ें- कम खर्च, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस और फंडिंग में आसानी से सिर्फ 7.8 साल में यूनिकॉर्न बन रहे देसी स्टॉर्टअप

ये भी पढ़ें- Fact Check Story: आलिया भट्ट और उनकी बेटी के नाम से वायरल हो रही तस्वीर एडिटेड है

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।