विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mumbai Crime: पूजा करके लौट रहे पुजारियों पर टूट पड़ी भीड़, चाकू और लाठियों से हुए हमले; VIDEO VIRAL

By Agency Edited By: Piyush Kumar
Published: Mon, 19 Aug 2024 10:30 AM (IST)Updated: Mon, 19 Aug 2024 10:42 AM (IST)

मुंबई में शनिवार रात दो पुजारियों पर पांच लोगों ने चाकू और लाठियों से हमले किए। इस हमले में दोनों ...और पढ़ें

मुंबई में दो पुजारियों पर शनिवार रात चाकू से हमले हुए।(फोटो सोर्स: सोशल मीडिया)
मुंबई में दो पुजारियों पर शनिवार रात चाकू से हमले हुए।(फोटो सोर्स: सोशल मीडिया)

HighLights

  1. पांच लोगों ने पुजारियों पर हमले किए।
  2. हमले के बाद सभी आरोपी हुए फरार।
  3. पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार।

एएनआई, मुंबई। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में शनिवार रात पांच लोगों ने मिलकर दो पुजारियों पर हमला किए। इस हमले में दोनों पुजारी घायल हो गए। हमलावरों ने लाठी, चाकी से दोनों पुजारी पर हमले किए। इस घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है।

पांच लोगों ने पुजारियों पर किए हमले

मुंबई पुलिस ने जानकारी दी कि मुंबई में कल रात पूजा करके लौट रहे दो पुजारियों पर 5 लोगों ने हमला कर दिया, लाठियों और चाकुओं से हमला किया, इस हमले में दोनों पुजारी को मामूली चोटें आईं। हमले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई, तब तक हमला करने के बाद आरोपी मौके से भाग गए थे।

मुंबई पुलिस ने इस हमले के सिलसिले में दो लोगों को हिरासत में लिया है और बाकी लोगों की तलाश शुरू कर दी है। प्रथम खिलारे और छोटू मनिहार नाम के दो लोगों को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने आगे बताया कि हमले के पीछे का कारण जानने और बाकी आरोपियों को पकड़ने के लिए आगे की जांच चल रही है।

जुलाई में एक युवक ने पुजारी पर चाकू से किया था हमला

बता दें कि इससे पहले जुलाई में मलाड स्थित एक मंदिर परिसर में 67 वर्षीय पुजारी पर एक युवक ने चाकू से हमला किया था, जिसे कुछ महीने पहले मंदिर की गायों की देखभाल के पद से हटा दिया गया था।

यह भी पढ़ें: Thane News: चार साल की 2 बच्चियों के साथ स्कूल में यौन शोषण, सफाईकर्मी गिरफ्तार; पुलिस ने FIR दर्ज करने में की देरी