विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Thane News: चार साल की 2 बच्चियों के साथ स्कूल में यौन शोषण, सफाईकर्मी गिरफ्तार; पुलिस ने FIR दर्ज करने में की देरी

Published: Sun, 18 Aug 2024 10:56 PM (IST)

ठाणे जिले के एक अंग्रेजी मीडियम स्कूल में चार साल की दो नर्सरी छात्राओं के साथ यौन शोषण का मामला ...और पढ़ें

चार साल की 2 बच्चियों के साथ स्कूल में यौन शोषण (Image: File)
चार साल की 2 बच्चियों के साथ स्कूल में यौन शोषण (Image: File)

HighLights

  1. चार साल की 2 बच्चियों के साथ स्कूल में यौन शोषण
  2. स्कूल के सफाईकर्मी को किया गया गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क,  ठाणे। ठाणे जिले के एक अंग्रेजी मीडियम स्कूल से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां हाल ही में नियुक्त एक सफाईकर्मी ने कथित तौर पर चार साल की दो नर्सरी छात्राओं का यौन शोषण किया।

24 साल के आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया है, लेकिन बच्चियों के माता-पिता ने शिकायत की है कि पुलिस ने शिकायत दर्ज होने के 12 घंटे से अधिक समय बाद FIR दर्ज की। पुलिस ने ये एक्शन जिला महिला एवं बाल कल्याण विभाग के मामले में हस्तक्षेप करने के बाद लिया। 

स्कूल प्रशासन पर भी उठे सवाल

स्कूल प्रशासन पर इस बात को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं कि उसने एक पुरुष सफाईकर्मी को लड़कियों के साथ शौचालय जाने की अनुमति क्यों दी? बात दें कि सफाईकर्मी की नियुक्ति 1 अगस्त को हुई थी। 

यह मामला गुरुवार को तब सामने आया जब लड़कियों में से एक ने अपने दादा को बताया कि स्कूल के कर्मचारी ने उसे और उसकी सहेली को शौचालय ले जाते समय गंदी हरकत की। उसके परिवार ने दूसरी लड़की के माता-पिता से बात की, जिन्होंने बताया कि उनकी बच्ची भी स्कूल जाने से डर रही है। इसके बाद दोनों परिवार चार साल की लड़कियों को मेडिकल चेक-अप के लिए एक निजी डॉक्टर के पास ले गए, जिन्होंने पुष्टि की कि लड़कियों के साथ यौन शोषण किया गया था।

पुलिस ने FIR दर्ज कराने में क्यों की देरी?

दोनों परिवारों ने स्थानीय मनसे नेता से संपर्क किया, जो उन्हें शुक्रवार दोपहर 12.30 बजे पुलिस स्टेशन ले गए। हालांकि, पुलिस स्टेशन प्रभारी शुभदा शितोले ने माता-पिता के बयान दर्ज करने और एफआईआर दर्ज करने के बजाय कथित तौर पर उन्हें घंटों इंतजार करवाया।

जिला महिला एवं बाल कल्याण विभाग के हस्तक्षेप के बाद ही पुलिस ने आधी रात के बाद पोक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया। शनिवार की सुबह, पुलिस ने लड़कियों की सरकारी अस्पताल में मेडिकल जांच भी करवाई। ठाणे पुलिस जोन 4 के पुलिस उपायुक्त सुधाकर पठारे ने गिरफ्तारी की पुष्टि की और कहा कि "आगे की जांच जारी है।

यह भी पढ़ें: UP News: 58 वर्ष के सरकारी अधिकारी ने 10 साल की बच्ची और बकरी से किया दुष्कर्म; बुलंदशहर पुलिस ने जेल भेजा

यह भी पढ़ें: Agra News: किशोरी से होटल में दुष्कर्म कर बनाई अश्लील वीडियो, दहशत में आई नौवीं की छात्रा से छीने कुंडल व रुपये