विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'लोग तय करेंगे', सुप्रिया सुले ने पिता शरद पवार के रिटायरमेंट की अटकलों को किया खारिज

Published: Tue, 24 Nov 2026 05:15 PM (IST)

एनसीपी एसपी नेता सुप्रिया सुले ने उन मीडिया रिपोर्टों को खारिज किया है जिनमें उनके पिता शरद पवार के सक्रिय राजनीति से संन्यास लेने की बात कही गई थी। 

सुप्रिया सुले ने शरद पवार के संन्यास की अटकलें खारिज कीं (सुप्रिया सुले, शरद पवार, फाइल फोटो)

सुप्रिया सुले ने शरद पवार के संन्यास की अटकलें खारिज कीं (सुप्रिया सुले, शरद पवार, फाइल फोटो)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। एनसीपी एसपी नेता सुप्रिया सुले ने मंगलवार को उन मीडिया रिपोर्टों को खारिज कर दिया, जिनमें कहा जा रहा था कि उनके पिता और पार्टी अध्यक्ष शरद पवार अगले महीने अपने जन्मदिन पर सक्रिय राजनीति से संन्यास ले सकते हैं।

पत्रकारों से बात करते हुए, सुले ने बताया कि शरद पवार अभी भी राज्यसभा सदस्य हैं, उनका कार्यकाल पांच साल बचा हुआ है। बारामती सांसद सुले ने कहा, 'लोग तय करेंगे कि कौन रिटायर होगा।'

क्या राजनीति से संन्यास लेने वाले हैं शरद पवार?

सुप्रिया का यह बयान महाराष्ट्र के राजनीतिक हलकों में उन अटकलों के बीच आया है, जब कई मीडिया रिपोर्टों में कहा गया था कि पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद पवार 12 दिसंबर को अपने 86वें जन्मदिन पर सक्रिय राजनीति से संन्यास ले सकते हैं।

अनुभवी राजनेता को छाती और सांस में संक्रमण के कारण इस महीने की शुरुआत में दो बार अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस बीच, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस ने कहा कि शरद पवार की रिटायर्मेंट के बारे में चर्चा ठीक नहीं है।

फड़नवीस ने पवार के संन्यास की ख़बरों पर क्या कहा?

फड़नवीस ने कहा, 'हम शरद पवार के अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हैं। वह आज भी उतने ही एक्टिव हैं। मैंने उन्हें करीब से देखा है; वह लगातार अलग-अलग परियोजनाओं और कामों में रुचि लेते हैं। इसलिए, उनके रिटायर्मेंट पर चर्चा करना ठीक नहीं है।' उन्होंने कहा कि इस तरह की अटकलें आधारहीन है।

पवार ने 24 साल तक एनसीपी का किया नेतृत्व

शरद पवार ने 1999 में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) की सह-स्थापना की और 24 वर्षों तक इसका नेतृत्व किया। इसके बाद उनके भतीजे अजीत पवार ने विद्रोह के बाद 2023 में भाजपा के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र सरकार में शामिल हो गए।

चुनाव आयोग ने अजीत पवार के गुट को 'असली' एनसीपी के रूप में मान्यता दी, जबकि शरद पवार के गुट को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार), या एनसीपी (एसपी) नाम दिया गया। अजित पवार की जनवरी में बारामती में एक विमान दुर्घटना में मौत हो गई।

यह भी पढ़ें- दो दिनों में दो बार... पार्थ ने शरद पवार से की मुलाकात, NCP के विलय होने की चर्चा तेज

यह भी पढ़ें- शरद पवार को अस्पताल से मिली छुट्टी, डॉक्टरों ने दिया हेल्थ अपडेट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।