विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 09, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ganesh Visarjan 2022: महाराष्ट्र में ढोल की थाप और उड़ते गुलाल के बीच गणेश विसर्जन, निकला भव्‍य जुलूस

By Babita KashyapEdited By:
Published: Fri, 09 Sep 2022 10:29 AM (IST)Updated: Fri, 09 Sep 2022 10:31 AM (IST)

Ganesh Visarjan 2022 गणेश विसर्जन के साथ ही दस दिवसीय गणेशोत्‍सव का आज समापन हो जाएगा। इसके लिए महाराष्ट्र में ...और पढ़ें

Ganesh Visarjan 2022:दस दिवसीय गणेश उत्सव शुक्रवार को विसर्जन के साथ समाप्त हो रहा है
Ganesh Visarjan 2022:दस दिवसीय गणेश उत्सव शुक्रवार को विसर्जन के साथ समाप्त हो रहा है

मुंबई, एजेंसी। Ganesh Visarjan 2022:पूरे महाराष्ट्र में धूमधाम से मनाया जाने वाला दस दिवसीय गणेश उत्सव शुक्रवार को विसर्जन के साथ समाप्त हो रहा है, और गणपति की मूर्तियों के विसर्जन के लिए जुलूस निकाले जा रहे हैं, जिसके लिए मुंबई और राज्य के अन्य हिस्सों में अधिकारियों ने व्यापक व्यवस्था की है।

समाचार एजेंसी पीटआई के अनुसार गणेशोत्‍सव का पर्व 31 अगस्त को शुरू हुआ था। हर साल अनंत चतुर्दशी पर त्योहार की समाप्ति होती है, भगवान गणेश की मूर्तियों को पास के जल निकायों में ले जाकर इनका विसर्जन किया जाता है। मूर्तियों को विसर्जन के लिए ले जाते समय भक्‍त भव्‍य जुलूस निकालते हैं।

भगवान गणेश की मूर्तियों को इस साल राज्य भर में घर और सार्वजनिक पंडालों में धूमधाम और उल्लास के साथ स्थापित किया गया था। इस बार कोरोना के मामले भी काफी कम है, हालांकि कोरोना महामारी के चलते दो साल से इस उत्‍सव पर रोक लगी हुई थी।

"गणपति बप्पा मोरया, पुधाच्य वर्षा लावकर हां" की गूंज

इस साल मुंबई, पुणे और राज्य के अन्य हिस्सों में अधिकारियों ने मूर्तियों के विसर्जन और जुलूस के लिए व्यापक व्यवस्था की है। शुक्रवार की सुबह मुंबई और राज्य के अन्य हिस्सों में "गणपति बप्पा मोरया, पुधाच्य वर्षा लावकर हां", ढोल की थाप और उड़ते गुलाल के बीच जुलूस निकाला जाएगा।

कहां-कहां होगा विसर्जन

विसर्जन गिरगांव चौपाटी (समुद्र तट), शिवाजी पार्क, बांद्रा, जुहू और मलाड में होगा, इसके अलावा 70 प्राकृतिक झीलों के साथ-साथ बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) द्वारा बनाए गए कृत्रिम तालाब भी होंगे। गिरगांव चौपाटी लालबागचा राजा जैसी लोकप्रिय मूर्तियों के विसर्जन के लिए प्रमुख स्थानों में से एक है।

20,000 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात

मुंबई में 20,000 से अधिक पुलिस कर्मियों के साथ-साथ अन्य विशेष इकाइयां ड्यूटी पर तैनात कर दिए गए हैं। एक अधिकारी ने बताया कि इस साल उत्सव कोविड महामारी मानदंडों के बिना आयोजित किए गए थे, इसलिए कई हजार लोगों के मुंबई में विसर्जन जुलूस में भाग लेने की उम्मीद है।

भारी भीड़ की उम्मीद में, तैनाती में 15,500 से अधिक पुलिस कर्मी, 3,200 पुलिस अधिकारी, आठ राज्य रिजर्व पुलिस बल (एसआरपीएफ) कंपनियां, एक रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) कंपनी, 750 होमगार्ड और 250 प्रशिक्षु शामिल हैं। अधिकारी ने कहा कि विसर्जन जुलूस के दौरान किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकने और कानून-व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के लिए पुलिस कर्मी शहर भर में कड़ी निगरानी रखेंगे।

कई सड़कें रहेंगी बंद

मुंबई में शुक्रवार को कई सड़कों बंद कर यातायात डायवर्जन किया गया है, इसलिए जो लोग फ्लाइट या लंबी दूरी की ट्रेनों में सवार होना चाहते हैं, उन्हें उसी के अनुसार व्यवस्था करनी चाहिए।

बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने कहा कि उसने शहर भर में 73 प्राकृतिक और 162 कृत्रिम जल निकायों में मूर्तियों के विसर्जन के लिए सुविधाएं स्थापित की हैं। अधिकारियों सहित लगभग 10,000 नागरिक कर्मी ड्यूटी पर होंगे।

उपचार कक्ष व एम्‍बुलेंस की व्‍यवस्‍था

बीएमसी ने गणेश उत्सव के लिए 24 वार्डों में 188 नियंत्रण कक्ष स्थापित किए हैं, उन्होंने कहा कि विभिन्न विसर्जन बिंदुओं पर 786 लाइफगार्ड तैनात किए जाएंगे। साथ ही 188 प्राथमिक उपचार केंद्र स्थापित किए जाएंगे और प्रमुख स्थानों पर 83 एम्बुलेंस की व्यवस्था की जाएगी।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि नगर निकाय ने गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए 45 मोटर बोट और 39 जर्मन नौकाओं की व्यवस्था की है, जबकि 48 निरीक्षण टावर लगाए गए हैं और सुरक्षा कारणों से कुछ जगह बैरिकेड्स लगाए गए हैं।

विसर्जन स्थलों पर बेहतर दृश्यता के लिए 3,069 फ्लड लाइट और 71 सर्चलाइट लगाए गए हैं और बेहतर समन्वय के लिए 211 स्वागत कक्ष बनाए गए हैं।

सीसीटीवी कैमरे लगाए गए

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुणे में गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए 8,000 से अधिक पुलिसकर्मी सड़कों पर गश्त करेंगे। पुणे के पुलिस आयुक्त अमिताभ गुप्ता ने कहा कि निगरानी के लिए शहर के कई स्थानों पर सीसीटीवी लगाए गए हैं, जबकि कई सड़कों पर यातायात प्रतिबंध और डायवर्जन होगा।

राज्‍य में आज "करीब 3,000 पंजीकृत गणेश पंडालों में विसर्जन किया जाएगा। सुप्रीम कोर्ट द्वारा निर्धारित सभी दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन करना होगा।"

यह भी पढ़ें-

Paryushan Parv 2022: जैन समाज के लोगों ने रखा अनोखा 'ई-उपवास', मंदिर में जमा करवाये मोबाइल

Ganesh Utsav 2022: गणेश पंडाल में आरती में रोज शामिल होती है गौमाता, प्रसाद ग्रहण कर लौट जाती है