विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'पहले से धमकी का कोई रिकॉर्ड नहीं, सभी आरोपी बालिग'; टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में मुंबई पुलिस का खुलासा

Published: Mon, 19 Oct 2026 06:58 PM (IST)

मुंबई पुलिस ने अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर गोलीबारी मामले में बड़ा खुलासा किया है। डीसीपी राज तिलक रौशन ...और पढ़ें

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में मुंबई पुलिस का खुलासा।

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में मुंबई पुलिस का खुलासा।

HighLights

  1. तीन आरोपी कोटा से गिरफ्तार, मुंबई लाए जा रहे हैं।

  2. टाइगर श्रॉफ को पहले से कोई धमकी नहीं मिली थी।

  3. गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी बालिग हैं, नाबालिग नहीं।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। अभिनेता टाइगर श्रॉफ को निशाना बनाकर गोलीबारी के मामले में मुंबई पुलिस के डीसीपी राज तिलक रौशन ने बताया कि कल शाम करीब 7 बजे एक मशहूर फिल्म अभिनेता की कार पर फायरिंग की गई। बाइक पर 3 लोग सवाल थे, उनमें से दो ने फायरिंग की और फिर बाइक से भाग गए।

डीसीपी ने बताया कि क्राइम ब्रांच की 20 टीमें बनाई गई हैं। फील्ड वर्क और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर, अंधेरी वेस्ट रेलवे स्टेशन के पास उस बाइक का पता चला। सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी विश्लेषण से हमें उन तीनों के रास्ते का पता चला। पता चला कि वे उत्तरी मुंबई की ओर गए और वहां से सूरत निकल गए।

बाद में हमें जानकारी मिली के वे पुणे-जयपुर एक्सप्रेस में सवाल हुए हैं। हमने पता लगाया कि वे किस डिब्बे में हैं और कोटा पुलिस को सूचित किया। कोटा पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया और फिर हमने उन्हें अपनी कस्टडी में ले लिया। उन्हें मुंबई लाने की प्रक्रिया चल रही है।

हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट की धाराओं में केस दर्ज

डीसीपी राज तिलक रौशन ने बताया कि इस मामले में दिल्ली पुलिस, गुजरात पुलिस और राजस्थान पुलिस ने हमारी मदद की है। फिलहाल हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। जैसे-जैसे और जानकारी मिलेगी, हम आगे की कार्रवाई करेंगे और कुछ और लोगों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।

कोई भी आरोपी नाबालिग नहीं- मुंबई पुलिस

मुंबई पुलिस के डीसीपी राजतिलक रौशन ने कहा कि अब हमारे पास तीन आरोपी हैं। 2 हरियाणा से हैं और 1 बिहार से है। इस मामले में कोई भी आरोपी नाबालिग नहीं है।

टाइगर श्रॉफ को पहले मिली धमकियों के कोई सबूत नहीं

डीसीपी राजतिलक रौशन ने कहा कि हमारे रिकॉर्ड में ऐसा कुछ भी नहीं है जिससे पता चले कि इस घटना से पहले टाइगर श्रॉफ को कोई धमकी मिली हो। हमने जांच शुरू कर दी है और जल्द ही इस मामले की बड़ी साजिश का पता चल जाएगा। हम ऐसे मामलों से जुड़े SOP और कोर्ट के पुराने आदेशों का पालन कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: सूरत स्टेशन पर भागते दिखे टाइगर पर फायरिंग करने वाले शूटर, चलती ट्रेन के जनरल डिब्बे में लगाई छलांग; Video वायरल