विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Maharashtra: महाराष्ट्र के पालघर से एक नाइजीरियाई नागरिक गिरफ्तार, पुलिस ने 58.74 लाख का ड्रग्स किया जब्त

By AgencyEdited By: Anurag Gupta
Published: Fri, 03 Mar 2023 05:59 AM (GMT+05:30)

प्राप्त जानकारी के मुताबिक पुलिस ने गुप्त सूचना के तहत नाइजीरियाई नागरिक को ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया। इसके लिए ...और पढ़ें

Maharashtra: महाराष्ट्र के पालघर से एक नाइजीरियाई नागरिक गिरफ्तार
Maharashtra: महाराष्ट्र के पालघर से एक नाइजीरियाई नागरिक गिरफ्तार

मुंबई, पीटीआई। महाराष्ट्र के पालघर जिले में पुलिस ने ड्रग्स से जुड़े मामले में एक नाइजीरियाई नागरिक को गिरफ्तार किया है। बता दें कि गिरफ्तार किए गए नाइजीरियाई नागरिक के पास से 58.74 लाख रुपये की कीमत का ड्रग्स बरामद किया।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने गुप्त सूचना के तहत नाइजीरियाई नागरिक को ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया। इसके लिए बकायदा पुलिस ने पूरी योजना तैयार की थी, जिसके माध्यम से नाइजीरियाई नागरिक को गिरफ्तार किया गया।

तुलिंज पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक शैलेंद्र नागरकर ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर क्राइम डिटेक्शन सेल की एक टीम ने जाल बिछाया और प्रगति नगर इलाके में कुछ दूर तक पीछा करने के बाद बुधवार को 26 वर्षीय आरोपी इमैनुएल डे पॉल को पकड़ा गया।

58 लाख से ज्यादा के ड्रग्स बरामद

उन्होंने बताया कि मौके पर और फिर बाद में आरोपी के आवास की तलाशी ली गई, जहां से कोकीन सहित विभिन्न प्रकार के ड्रग्स बरामद हुए। जिनकी कीमत 58.74 लाख रुपये आंकी गई है।

16 नाइजीरियाई नागरिक हुए थे गिरफ्तार

इससे पहले साल 2022 के आखिरी दिन पुलिस ने नवी मुंबई के खारघर इलाके के सेक्टर-12 से एक करोड़ रुपये की ड्रग्स बरामद की थी और 16 नाइजीरियाई नागरिकों को गिरफ्तार किया था। 

नवी मुंबई पुलिस के अधिकारी ने बताया था कि गिरफ्तार किए गए 16 नाइजीरियाई नागरिकों के पास से एक करोड़ रुपये की कीमत की ड्रग्स बरामद हुई। पुलिस ने बताया था कि पुलिस को नए साल की पार्टियों में ड्रग्स सप्लाई किए जाने की सूचना मिली थी। इस सूचना पर अपराधियों को पकड़ने के लिए जाल बिछाया गया और उन्हें गिरफ्तार किया गया।

इन देशों से होती है नशीली दवाओं की तस्करी

सीमा शुल्क अधिकारियों के अनुसार, मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर नशीली दवाओं की जब्ती के आंकड़ों से पता चलता है कि मुख्य रूप से केन्या, युगांडा, जाम्बिया और जिम्बाब्वे जैसे देशों के नागरिकों द्वारा नशीली दवाओं की तस्करी की जाती है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।