विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 31, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नवी मुंबई पुलिस ने एक करोड़ का ड्रग्स किया जब्त, 16 नाइजीरियाई नागरिक गिरफ्तार

By AgencyEdited By: Achyut Kumar
Published: Sat, 31 Dec 2022 11:05 PM (IST)

महाराष्ट्र की नवी मुंबई पुलिस ने खारघर इलाके से 1 करोड़ रुपये का ड्रग्स जब्त करते हुए 16 नाइजीरियाई नागरिकों ...और पढ़ें

नवी मुंबई पुलिस ने एक करोड़ का ड्रग्स किया जब्त
नवी मुंबई पुलिस ने एक करोड़ का ड्रग्स किया जब्त

मुंबई, एएनआइ। महाराष्ट्र में ड्रग्स का धंधा जारी है। पुलिस भी तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में शनिवार को पुलिस ने नवी मुंबई के खारघर इलाके के सेक्टर-12 से 1 करोड़ रुपये का ड्रग्स जब्त किया और 16 नाइजीरियाई नागरिकों को गिरफ्तार किया।

नवी मुंबई पुलिस ने बताया कि पुलिस को नए साल की पार्टियों में ड्रग्स सप्लाई किए जाने की सूचना मिली थी। इस सूचना पर अपराधियों को पकड़ने के लिए जाल बिछाया गया और उन्हें गिरफ्तार किया गया। इससे पहले, नवी मुंबई के तलोजा में 140.57 किलोग्राम ड्रग्स को नष्ट किया गया है। अंतरराष्ट्रीय अवैध बाजार में इसकी कीमत 538 करोड़ रुपये थी।

यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र विधानसभा में देवेंद्र फडणवीस बोले- दिशा सालियान मामले की जांच करेगी SIT; विपक्ष ने जताई नाराजगी

24 लाख रुपये का ड्रग्स बरामद

गौरतलब है कि मुंबई पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल (वर्ली यूनिट) ने शुक्रवार को दो ड्रग पेडलर्स को गिरफ्तार किया था। उनके कब्जे से 24 लाख रुपये का ड्रग्स बरामद किया गया था। आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट (NDPS) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

इन देशों से होती है नशीली दवाओं की तस्करी

सीमा शुल्क अधिकारियों के अनुसार, मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर नशीली दवाओं की जब्ती के आंकड़ों से पता चलता है कि मुख्य रूप से केन्या, युगांडा, जाम्बिया और जिम्बाब्वे जैसे देशों के नागरिकों द्वारा नशीली दवाओं की तस्करी की जाती है। वहीं, मिजोरम में आबकारी और नारकोटिक्स विभाग, आइजोल और असम राइफल्स के संयुक्त अभियान में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिनकेपास से 20 हजार रुपये मूल्य की मेथामफेटामाइन की गोलियां बरामद की गई।

अक्टूबर में असम राइफल्स और आबकारी और नारकोटिक्स विभाग, आइजोल की संयुक्त टीम ने 49.99 करोड़ रुपये की मेथामफेटामाइन गोलियां बरामद की थीं।

यह भी पढ़ें: Urfi Javed Life Threat: उर्फी जावेद को जान से मारने की धमकी, गोरेगांव पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।