विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कोल्हापुर: नशे में धुत NCP नेता के बेटे ने मोपेड सवार दो चचेरे भाइयों को SUV से कुचला, घर में सोते समय गिरफ्तार

Published: Tue, 24 Nov 2026 01:01 PM (IST)

कोल्हापुर में नशे में धुत एक एसयूवी चालक ने मोपेड सवार दो चचेरे भाइयों को टक्कर मारकर मार डाला। आरोपी दुर्घटना के बाद घर जाकर सो गया और बाद में गिरफ्तार हुआ।

एनसीपी नेता के नशे में धुत बेटे ने दो लोगों को गाड़ी से कुचला। (फोटो- जागरण ग्राफिक्स।)

एनसीपी नेता के नशे में धुत बेटे ने दो लोगों को गाड़ी से कुचला। (फोटो- जागरण ग्राफिक्स।)

HighLights

  1. नशे में धुत एसयूवी चालक ने मोपेड सवार दो भाइयों को कुचला।

  2. आरोपी प्रभावशाली एनसीपी नेता का बेटा, घर से गिरफ्तार।

  3. दुर्घटना के बाद घर जाकर सो गया था आरोपी चालक।

डिजिटल डेस्क, कोल्हापुर। कोल्हापुर में कथित तौर पर नशे में धुत एक एसयूवी ड्राइवर ने पीछे से एक मोपेड को टक्कर मार दी, जिससे दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई। इसके बाद वह गाड़ी चलाकर अपने घर गया और सो गया। सोमवार रात करीब 1:15 बजे उसे उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया।

राजारामपुरी पुलिस स्टेशन के प्रभारी इंस्पेक्टर संतोष डोके ने बताया, "आरोपी 36 वर्षीय पद्मसिंह रंजीतसिंह पाटिल रंजीतसिंह विश्वनाथराव पाटिल का बेटा है जो इलाके के एक प्रभावशाली नेता हैं। उनका परिवार कोल्हापुर के कागल तालुका के मुरगुड का रहने वाला है।" रणजीतसिंह पाटिल कोल्हापुर की गोकुल डेयरी के पूर्व चेयरमैन हैं और एक साल पहले ही एनसीपी में शामिल हुए थे।

शराब के नशे में धुत था नेता का बेटा

पुलिस ने बताया कि पद्मसिंह एसयूवी में अकेला था और उसने काफी शराब पी रखी थी। पीड़ित उमेश पाथरुट (32) और गणेश पाथरुट (34) चचेरे भाई थे और पत्थर काटने का काम करते थे। पुलिस ने आगे बताया कि वे दोनों अपने-अपने परिवारों के लिए कमाने वाले इकलौते सदस्य थे।

पुलिस ने बताया कि पद्मसिंह अपनी एसयूवी से अपने परिवार के बार और रेस्तरां की ओर जा रहे थे तभी उनकी गाड़ी ने पीछे से चचेरे भाइयों के मोपेड को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उमेश और गणेश दोपहिया वाहन से उछलकर कुछ दूर जा गिरे।

घटना को अंजाम देकर घर जाकर सो गया आरोपी

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट में सूत्रों के हवाला से बताया गया कि हादसे के बाद आरोपी रुका नहीं। वह गाड़ी चलाते हुए अपने घर पहुंचा और इसके बाद सो गया। बाद में एक दोस्त ने उसके भाई को बताया। हालांकि पुलिस ने आरोपी को ढूंढ़ निकाला और रात करीब एक बजे उसे गिरफ्तारी कर लिया।

पुलिस ने कहा, "हमने घटना के तुरंत बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वह जिस एसयूवी को चला रहा था उसे जब्त कर लिया गया है।" पद्मसिंह के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 105 के तहत गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने लापरवाही से गाड़ी चलाने के लिए धारा 281 और जान या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालने वाले कृत्य से चोट या गंभीर चोट पहुंचाने के लिए धारा 125(a) और 125(b) भी लगाई हैं।

डोके ने बताया कि आरोपी को सोमवार दोपहर को कोल्हापुर की एक अदालत में पेश किया गया। उन्होंने आगे कहा, "अदालत ने हमें 25 नवंबर तक आरोपी की कस्टडी दे दी है। ब्लड सैंपल की जांच से साबित होता है कि वह नशे में था। हमने रिपोर्ट जमा कर दी है। आगे की जांच से और भी बातें सामने आएंगी।"

यह भी पढ़ें:मुंबई पुलिस ने AI वैन से किया ऑन-द-स्पॉट ड्रग टेस्ट, गांजा और कोकीन के नशे में मिले 12 लोग गिरफ्तार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।