विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बुर्का, मलेशिया में नौकरी का झांसा और धर्म परिवर्तन... नासिक TCS कांड में नए खुलासे

Published: Tue, 28 Apr 2026 12:10 PM (IST)

नासिक टीसीएस कांड में नए खुलासे हुए हैं, जिसमें आरोपियों ने एक पीड़िता का नाम और धर्म बदलने की कोशिश ...और पढ़ें

पीड़िता का नाम और धर्म बदलने की कोशिश की गई थी

पीड़िता का नाम और धर्म बदलने की कोशिश की गई थी

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। नासिक टीसीएस कांड में हर रोज नए खुलासे हो रहे हैं। अब जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने कथित तौर पर एक पीड़िता का नाम और धर्म बदलने की कोशिश की थी। पीड़िता को मलेशिया में नौकरी का झांसा दिया गया था और वहां इमरान नाम के किसी व्यक्ति के लिए काम करवाने के लिए कहा गया था।

आरोप है कि निदा खान ने पीड़िता की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई और उसे धर्म बदलने के लिए धमकाया। उसे कथित तौर पर बुर्का और इस्लामी किताबें दी गई थीं। पुलिस ने इन चीजों को जब्त कर लिया है।

एससी-एसटी एक्ट में भी मामला दर्ज

पीड़िता अनुसूचित जाति से ताल्लुक रखती है, इसलिए मामले में एससी-एसटी एक्ट भी लगाया गया है। आरोपियों ने पीड़िता के मोबाइल फोन में इस्लामी एप्लीकेशन भी इंस्टॉल किए थे। उसे धार्मिक सामग्री वाले यूट्यूब और इस्टाग्राम लिंक भेजे गए थे।

पीड़िता पर हानिया नाम रखने का दबाव बनाया गया था। इसके लिए उसे सभी दस्तावेज कब्जे में ले लिए गए थे और नाम बदलने के प्रोसेस को आसान बनाने के लिए मालेगांव में किसी व्यक्ति से संपर्क भी किया था। पिछले हफ्ते अदालत ने निदा खान को गिरफ्तारी से अंतरिम राहत देने से इनकार कर दिया था।

निदा खान का भाई दानिश शेख इस मामले में पहले से गिरफ्तार है। उस पर शादी का झूठा वादा करके पीड़ित का यौन शोषण करने का आरोप है। शेख पहले से ही शादीशुदा था। एक अन्य आरोपी तौसीफ बिलाल अत्तार ने एक पीड़िता को बार-बार उसके परिवार वालों को उसकी निजी बातें बताने की धमकी देकर यौन संबंध बनाने के लिए मजबूर किया।

यह भी पढ़ें- नशीला शीर खुरमा, काला जादू... नासिक TCS कांड में कई अहम खुलासे; फेस स्कैन से सामने आएगा सच