विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मुंबई में बारिश बनी आफत, CDOE की परीक्षा स्थगित; अब इस तारीख को होंगे एग्जाम

Published: Mon, 08 Jul 2024 01:11 PM (IST)

मुंबई में भारी बारिश से आम-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। भारी बारिश के कारण कुछ ट्रेनें भी रद्द कर दी ...और पढ़ें

मुंबई में मूसलाधार बारिश से लोग परेशान (फोटो-एएनआई)
मुंबई में मूसलाधार बारिश से लोग परेशान (फोटो-एएनआई)

HighLights

  1. सेंटर ऑफ डिस्टेंस एंड ओपन लर्निंग की परीक्षा को रोका गया
  2. मुंबई में जलभराव के कारण ट्रेन सेवाएं भी बाधित

एएनआई, मुंबई। देश में बारिश से बुरा हाल है, मुंबई विश्वविद्यालय ने भारी बारिश के कारण सेंटर ऑफ डिस्टेंस एंड ओपन लर्निंग की होने वाली सभी परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। एक आधिकारिक बयान में ये बात सामने आई है। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के अनुसार, मुंबई शहर में आज देर रात 1 बजे से सुबह 7 बजे तक छह घंटों में विभिन्न स्थानों पर 300 मिमी से ज्यादा की बारिश दर्ज की गई।

मध्य रेलवे के अनुसार, भारी बारिश के कारण कुछ ट्रेनें भी रद्द कर दी गईं। मिली रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई विश्वविद्यालय ने सेंटर ऑफ डिस्टेंस एंड ओपन लर्निंग की फर्स्ट हॉफ में होने वाली परीक्षा को आज के लिए स्थगित कर दिया गया है। इन परीक्षाओं की नई तारीख भी सामने आ गई और बताया जा रहा है ये 13 जुलाई होगी , समय और स्थान इन परीक्षाओं के लिए पहले वाला ही रहेगा।

एनडीआरएफ ने तैनात की टीमें

सिविक बॉडी के मुताबिक, नगर निकाय ने कहा कि कुछ निचले इलाकों में भारी बारिश के कारण जलभराव हो गया और उपनगरीय ट्रेन सेवाएं बाधित हुईं। जानकारी के लिए बता दें कि बीएमसी की पूरी मशीनरी फील्ड में काम कर रही है। वहीं वर्ली, बुंटारा भवन, कुर्ला पूर्व, मुंबई के किंग्स सर्कल क्षेत्र, दादर और विद्याविहार रेलवे स्टेशन से जल-जमाव की सूचना मिली है।

इस बीच, शहर के कई हिस्सों में भारी बारिश की सूचना के बाद शहर के विभिन्न हिस्सों में गंभीर जलभराव की आशंका को देखते हुए, राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) ने अपनी टीमें तैनात कीं।

मुंबई में तेज बारिश के आसार

मौसम विभाग ने अगले 3 घंटों के दौरान मुंबई में हल्की से मध्यम बारिश की भविष्यवाणी की है। टीमों को ठाणे, वसई (पालघर), महाड (रायगढ़), चिपलून (रत्नागिरी), कोल्हापुर, सांगली, सतारा घाटकोपर, कुर्ला और सिंधुदुर्ग में तैनात किया गया है। बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट (BEST) ने कहा कि जलभराव के कारण कई बसों का मार्ग को भी बदल दिया गया है।

यह भी पढ़ें: Mumbai Rain: बारिश से तरबतर मुंबई, ठाणे से घाटकोपर तक NDRF की कई टीम तैनात

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।