विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mumbai Rain: बारिश से तरबतर मुंबई, ठाणे से घाटकोपर तक NDRF की कई टीम तैनात

By Agency Edited By: Nidhi Avinash
Published: Mon, 08 Jul 2024 10:31 AM (IST)

मुंबई में भारी बारिश के कारण लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। खराब मौसम के बीच सोमवार को स्कूलों ...और पढ़ें

मुंबई में NDRF की कई टीम तैनात (Image: ANI)
मुंबई में NDRF की कई टीम तैनात (Image: ANI)

HighLights

  1. मुंबई में बारिश ने मचाई आफत
  2. बारिश के कारण स्कूल और ऑफिस बंद
  3. 10 मिनट की देरी से चल रही ट्रेनें

मुंबई (महाराष्ट्र), एएनआई। मुंबई के कई इलाकों में भारी बारिश होने के बाद विभिन्न इलाकों में भीषण जलभराव हो सकता है। इस समस्या को देखते हुए राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) ने शहर के विभिन्न इलाकों में अपनी टीमें तैनात कर दी हैं। बता दें कि मौसम विभाग ने अगले 3 घंटों के दौरान मुंबई में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है।

इन इलाकों में तैनात NDRF की टीमें

टीमों को ठाणे, वसई (पालघर), महाड (रायगढ़), चिपलून (रत्नागिरी), कोल्हापुर, सांगली, सतारा घाटकोपर, कुर्ला और सिंधुदुर्ग में तैनात किया गया है। इस सिलसिले में एनडीआरएफ ने कहा कि उसने अंधेरी में तीन नियमित टीमें और नागपुर में एक टीम तैनात की है। यह कार्रवाई 'किसी भी अप्रिय घटना को रोकने और बाढ़ जैसी स्थिति के मामले में उचित प्रतिक्रिया देने के लिए की गई है।'

10 मिनट की देरी से चल रही ट्रेनें

इस बीच, पश्चिमी रेलवे ने एक बयान में कहा कि भारी बारिश के कारण माटुंगा रोड और दादर के बीच पानी ट्रैक स्तर से ऊपर होने के कारण सबअर्बन ट्रेनें 10 मिनट तक देरी से चल रही हैं। रेलवे ट्रैक से पानी निकालने के लिए उच्च क्षमता वाले पानी के पंपों का इस्तेमाल किया जा रहा है। भारी बारिश के कारण विले पार्ले के पास पश्चिमी एक्सप्रेस हाईवे पर यातायात धीमा होने की खबर है।

बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) के अनुसार, आज सुबह 1 से 7 बजे तक छह घंटों में मुंबई शहर में विभिन्न स्थानों पर 300 मिमी से अधिक बारिश दर्ज की गई। मध्य रेलवे के अनुसार, भारी बारिश के कारण कुछ ट्रेनें भी रद्द कर दी गईं है।

बीएमसी की पूरी मशीनरी काम पर जुटी

नगर निगम ने यह भी कहा कि बीएमसी की पूरी मशीनरी काम पर लगी हुई है। इसने मुंबईकरों से अफवाहों पर विश्वास न करने का अनुरोध भी किया है। नगर निगम ने कहा कि कुछ निचले इलाकों में भारी बारिश के कारण जलभराव हो गया और सबअर्बन ट्रेन सेवाएं बाधित हुईं।

वर्ली, बुंटारा भवन, कुर्ला ईस्ट, मुंबई के किंग्स सर्किल इलाके, दादर और विद्याविहार रेलवे स्टेशन से जलभराव की खबरें मिली हैं। बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट (बेस्ट) ने भी जलभराव के कारण अपनी कई बसों का मार्ग बदल दिया है।

यह भी पढ़ें: Mumbai Rain: भारी बारिश के बाद सेंट्रल लाइन पर ट्रेन सेवाएं फिर से हुई शुरू, भांडुप स्टेशन पर लोगों का जमावड़ा

यह भी पढ़ें: मुंबई में बारिश बनी जी का जंजाल! निचले इलाकों से लेकर स्टेशनों में भारी जलजमाव, रेलवे ने रद्द कीं ये ट्रेनें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।