विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mumbai Rain: भारी बारिश के बाद सेंट्रल लाइन पर ट्रेन सेवाएं फिर से हुई शुरू, भांडुप स्टेशन पर लोगों का जमावड़ा

By Agency Edited By: Nidhi Avinash
Published: Mon, 08 Jul 2024 07:38 AM (IST)Updated: Mon, 08 Jul 2024 07:43 AM (IST)

महाराष्ट्र के मुंबई में भारी बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया है। रविवार को कल्याण-कसारा ...और पढ़ें

मुंबई में भारी बारिश का प्रकोप (Image: ANI)
मुंबई में भारी बारिश का प्रकोप (Image: ANI)

HighLights

  1. मुंबई में अगले कुछ घंटों में हो सकती है भारी बारिश
  2. मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
  3. कई हिस्सों में भरा पानी, रेलवे ट्रैक डूबे

एएनआई, मुंबई।  Mumbai Monsoon Rain Alert: महाराष्ट्र के मुंबई में भारी बारिश से लोगों का हाल-बेहाल हो रखा है। सड़कों से लेकर रेलवे ट्रैक तक डूब चुके हैं। कई हिस्सों में पानी भर जाने के कारण सड़कों पर ही वाहन फंसे हुए है। 

भारी बारिश की तबाही से मध्य रेलवे की सबअर्बन सेवाएं प्रभावित हुई हैं। सायन और भांडुप और नाहुर स्टेशनों के बीच ट्रेन सेवाएं प्रभावित हैं। बारिश का पानी पटरियों के ऊपर होने के कारण ट्रेनें करीब एक घंटे तक रोकी गईं। हालांरकि, बारिश का पानी कम होने के बाद सायन और भांडुप स्टेशनों पर सेंट्रल लाइन पर ट्रेन सेवाएं फिर से शुरू हो गई हैं। बता दें कि भारी बारिश के बीच भांडुप स्टेशन पर भीड़ जमा हो गई है। 

ट्रेन सेवाएं हुई प्रभावित

हालांकि, अब पानी थोड़ा कम हो गया है, इसलिए ट्रेनें फिर से शुरू हो गई हैं, लेकिन सेवाएं अभी भी प्रभावित हैं। मध्य रेलवे के अनुसार, मुंबई सबअर्बन और हार्बर लाइन पर भारी बारिश के कारण जलभराव के कारण रेल यातायात में देरी हो रही है। प्रभावित स्टेशन छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, कुर्ला-विक्रोली और भांडुप है।

8 जुलाई को भी भारी बारिश होने की उम्मीद

रविवार (7 जुलाई) को आंधी और बारिश के कारण पटरियों पर पेड़ गिरने के बाद कसारा और टिटवाला स्टेशनों के बीच लोकल ट्रेन सेवाएं निलंबित कर दी गईं। इसके अलावा, रविवार को अटगांव और थानसिट स्टेशनों के बीच पटरियों पर मिट्टी आ गई जिससे ट्रेन सेवाएं बाधित हुईं।

उम्मीद है कि सोमवार से इन मार्गों पर ट्रेन सेवाएं फिर से शुरू हो जाएंगी। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, सोमवार, 8 जुलाई को पूरे दिन मुंबई में भारी वर्षा जारी रहेगी, और रात में आंधी आने की भी संभावना है।

यह भी पढ़ें: एनडीए की 400 सीटें आतीं तो गुलाम कश्मीर...' केंद्रीय मंत्री प्रतापराव का पाकिस्तान को लेकर बड़ा बयान

यह भी पढ़ें: महाराष्‍ट्र में बार‍िश का कहर! ठाणे के रिसॉर्ट में फंसे 49 लोगों को NDRF ने किया रेस्‍क्‍यू; कई जिलों में बचाव दल तैनात

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।