मुंबई में उद्धव गुट के कार्यकर्ताओं ने शाइना एनसी के खिलाफ किया प्रदर्शन, बाल ठाकरे की तस्वीर को लेकर बढ़ा विवाद
मुंबई में शिवसेना (उद्धव गुट) कार्यकर्ताओं ने बालासाहेब ठाकरे की कथित तस्वीर फाड़ने को लेकर शाइना एनसी के खिलाफ प्रदर्शन ...और पढ़ें

शाइना एनसी के खिलाफ प्रदर्शन करते उद्धव गुट के कार्यकर्ता (आईएएनएस)।
HighLights
मुंबई में उद्धव गुट ने शाइना एनसी के खिलाफ प्रदर्शन किया।
बालासाहेब ठाकरे की तस्वीर फाड़ने को लेकर विवाद गहराया।
शाइना एनसी ने अपनी गलती पर बाद में मांगी माफी।
डिजिटल डेस्क, मुंबई। शिवसेना के संस्थापक दिवंगत बालासाहेब ठाकरे की कथित तस्वीर फाड़ने का विवाद गुरुवार को और बढ़ गया। मुंबई में शिवसेना (उद्धव गुट) के सैकड़ों कार्यकर्ता सड़क पर उतर कर शाइना एनसी के खिलाफ प्रदर्शन किया।
कार्यकर्ताओं ने शाइना के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए एफआईआर दर्ज करने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल रहीं। प्रदर्शनकारी दादर स्थित 'सेना भवन' के बाहर जमा हुए और शायना के खिलाफ नारेबाजी की। दादर का सेना भवन उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) का मुख्यालय है।
पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया
एक अधिकारी ने बताया कि बाद में पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने किसी भी अप्रिय घटना को रोकने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए परिसर के बाहर भारी बल तैनात किया था।
क्यों हुआ विरोध प्रदर्शन
यह विरोध प्रदर्शन उस घटना के एक दिन बाद हुआ, जिसमें शाइना ने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की किताब में सावरकर के जिक्र का विरोध करते हुए कथित तौर पर बालासाहेब ठाकरे की फोटो फाड़ दी थी। बाद में उन्हें एहसास होने पर तुरंत फोटो अंदर रख दी और एक दिन बाद गुरुवार को माफी भी मांग ली थी।
शिवसेना में फूट के बाद बने दो गुट
बता दें कि शिवसेना को दो फाड़ होने के बाद से उद्धव गुट और एकनाथ शिंदे गुट दोनों ही बालासाहेब के विचारों पर अपना हक जताते हैं। दोनों ही पार्टी के नेता उनकी राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाने की बात करते हैं। उद्धव शिंदे गुट पर पार्टी को तोड़ धोखा देकर सरकार में शामिल होने की बात करते हैं। वहीं शिंदे उद्धव पर पार्टी के विचारों से भटक कर कांग्रेस के साथ जा कर सरकार बनाने का आरोप लगाते हैं।
इसके बाद से ही दोनों पक्षों में एक दूसरे को लेकर बयानबाजी होती रहती है। फिलहाल शिंदे फडणवीस सरकार में मुख्यमंत्री हैं और उद्धव राज्य सरकार में विपक्ष में बैठे हैं।
बालासाहेब ठाकरे की तस्वीर फाड़ने पर शाइना एनसी ने मांगी माफी, कहा- अनादर करने का इरादा नहीं था
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।